- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Teachers Protest Nagpur Pending Demands Ops Grant Issues
आश्वासनों की खुराक पर कब तक? मांगें वर्षों से प्रलंबित, शिक्षकों का असंतोष चरम पर
Teacher Recruitment Maharashtra:महाराष्ट्र के कनिष्ठ महाविद्यालयीन शिक्षक वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार की अनदेखी से नाराज है OPS, अनुदान, भर्ती और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के विरोध में आक्रोश है।
- Written By: आंचल लोखंडे

आश्वासनों की खुराक पर कब तक शिक्षक? मांगें वर्षों से प्रलंबित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Teachers Protest: राज्य में सबसे अधिक असंतोष यदि किसी शासकीय वर्ग में दिखाई देता है तो वह शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में है। वर्षों से लंबित मांगों पर शासन द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हर बार केवल आश्वासन देकर शिक्षकों को शांत कर दिया जाता है। सरकार की नीति अनुदानित और मराठी माध्यम स्कूलों व कनिष्ठ महाविद्यालयों के हित में नहीं होने से शिक्षकों में व्यापक असंतोष फैल गया है।
शिक्षकों के अनुसार ऑनलाइन मान्यता प्रक्रिया, अवास्तविक मापदंड, पुरानी पेंशन योजना पर सरकार की उदासीनता, चरणबद्ध अनुदान लागू करने में देरी, अव्यवहार्य TET लक्ष्य, और अत्यधिक ऑनलाइन कार्य ये प्रमुख समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं। विजुक्ता के महासचिव डॉ. अशोक गव्हाणकर और महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अविनाश बोर्डे ने कहा कि कुछ मांगों के लिए तो पिछले दो दशकों से संघर्ष जारी है, लेकिन समाधान आज तक नहीं मिला।
संगठन की प्रमुख मांगें
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए
- संच मान्यता के प्रचलित मापदंड यथावत रखे जाएँ
- प्रचलित नीति के अनुसार अनुदान सूत्र तुरंत लागू किया जाए
- 10, 20, 30 वर्ष आश्वासित प्रगति योजना लागू की जाए
- अध्यापन हेतु शिक्षकों की तुरंत भर्ती की जाएछात्रवृत्ति संबंधी कठोर शर्तें रद्द की जाएँ
- 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया समाप्त की जाए
अन्य महत्वपूर्ण सुझाव
- 1 नवंबर 2005 से पहले नियुक्त अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को OPS देकर उनका अन्याय दूर किया जाए
- अंशतः अनुदानित संस्थाओं को चरणबद्ध पूर्ण अनुदान दिया जाए
- रिक्त पदों की भर्ती बिना विलंब की जाए
- कनिष्ठ व वरिष्ठ महाविद्यालयों में मान्यता हेतु विद्यार्थी संख्या की शर्तों में सुधार किया जाए
- M.Phil, M.Ed, Ph.D धारक शिक्षकों को उच्च शिक्षा वेतनमान के अनुसार लाभ दिया जाए
- कनिष्ठ महाविद्यालय उपप्राचार्यों को पदोन्नति के अनुसार वेतनवृद्धि दी जाए
ये भी पढ़े: राकां एसपी पदाधिकारी सूर्यकांत मोरे पर हक्कभंग कार्रवाई, नीलम गोर्हे ने पुलिस जांच के दिए आदेश
कल होगा आक्रोश धरना आंदोलन
विजुक्ता के बैनर तले 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से यशवंत स्टेडियम, मेहाडिया चौक, धंतोली में राज्यस्तरीय आक्रोश धरना आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यभर के कनिष्ठ महाविद्यालयीन शिक्षक सम्मिलित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मीडिया से दूरी और खरात मामले पर चुप्पी की क्या थी वजह? रूपाली चाकणकर ने फेसबुक पर किया चौंकाने वाला खुलासा
रामटेक-मौदा रोड की ऊंचाई बनी मुसीबत! चाचेर के ग्रामीणों ने मंत्री आशीष जायसवाल से की बात, जलजमाव पर दी चेतावनी
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
11 यात्रियों की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, कल्याण में 5 सीटर टैक्सी में ठूंसे जा रहे हैं 10-11 पैसेंजर
Maharashtra teachers protest nagpur pending demands ops grant issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














