- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ayush Mhatre Quickfire 38 Vaibhav Arora Wicket Csk Vs Kkr Ipl 2026
पहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
- Written By: संजय बिष्ट
CSK vs KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने तेज पारी खेली, लेकिन वैभव अरोड़ा ने उन्हें आउट कर उनकी पारी का अंत कर दिया।

आयुष म्हात्रे को वैभव अरोड़ा ने किया आउट (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद सीएसके ने बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की और पावरप्ले में आक्रामक अंदाज दिखाया।
गायकवाड़ के आउट होने के बाद आया युवा जोश
सीएसके को शुरुआती झटका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा, लेकिन इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा आयुष म्हात्रे ने टीम की रन गति को बनाए रखा। उन्होंने मैदान पर आते ही आक्रामक शॉट्स खेले और केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली पारी
आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 223.53 का रहा, जो उनकी आक्रामक सोच को दर्शाता है। उनकी इस पारी ने सीएसके को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
वैभव अरोड़ा के ओवर में बदला मैच
सीएसके की पारी के छठे ओवर में आयुष म्हात्रे पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने वैभव अरोड़ा की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़ दिए। हालांकि, इसके बाद गेंदबाज ने शानदार वापसी की और अगली दो गेंदों पर उन्हें रन नहीं बनाने दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद डीप मिडविकेट पर गई, जहां रमनदीप सिंह ने आसान कैच पकड़ लिया।
पावरप्ले के अंत में बड़ा झटका
आयुष म्हात्रे का विकेट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर गिरा, जिससे सीएसके को बड़ा झटका लगा। उनकी तेज पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन अंत तक टिक न पाने का नुकसान भी टीम को उठाना पड़ा।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।
Ayush mhatre quickfire 38 vaibhav arora wicket csk vs kkr ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














