- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Rain Nanded Orange Alert Vidarbha Weather Soybean Crop Damage
दिवाली पर जमकर बरसे बादल! नांदेड़ में ऑरेंज अलर्ट, विदर्भ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
Rain In Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़, वाशिम और यवतमाल सहित कई जिलों में दिवाली के दिन जोरदार बारिश हुई। नांदेड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कपास और सोयाबीन की फसलों को नुकसान की आशंका।
- Written By: आकाश मसने

मुंबई का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Weather Update: मौसम विभाग द्वारा लगाए गए अनुमानों के अनुसार, मगलवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। नांदेड़, यवतमाल और वाशिम जिले सहित कई क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे। यह बारिश ठीक दिवाली के त्योहार के दिन हुई, जिसके चलते बाजारों में खरीदारी के लिए आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मौसम विभाग ने आज नांदेड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नांदेड़ शहर समेत पूरे जिले में वापसी की बारिश ने जोरदार दस्तक दी है और ऐन दिवाली के त्योहार में जिले के कई हिस्सों को भारी बारिश हुई।
नांदेड जिले के मुदखेड तालुका में भी बारिश हुई है, जिससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। खेतों में काटकर रखी गई सोयाबीन की फसल को बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
मेलघाट के गांवों में सोलर माइक्रो ग्रिड से होगी बिजली आपूर्ति: मुख्यमंत्री
वाशिम और यवतमाल में भी नुकसान
विदर्भ के वाशिम जिले में भी दिवाली की धूम के बीच और खेतों में सोयाबीन की कटाई का मौसम शुरू होने के दौरान मुसलाधार बारिश हुई है। वातावरण में बदलाव के साथ हुई दमदार बारिश से दिवाली के लिए सड़कों पर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी बड़ा झटका लगने की आशंका है।
यवतमाल जिले के कई हिस्सों में सोयाबीन की कटाई जारी है, और अचानक हुई बारिश के कारण सोयाबीन उत्पादक किसान मुश्किल में फंस गए हैं। वापसी की इस बारिश से सोयाबीन और कपास दोनों फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विदर्भ में अगले दो दिन बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने कोंकण और राज्य के बाकी हिस्सों में आज और विदर्भ में 22 से 24 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस बीच, किसानों को अपनी कटी हुई चावल, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन की फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
#हवामानअंदाज#Maharashtra | कोकण आणि उर्वरित राज्यात आज तुरळक ठिकाणी तर येत्या २२ ते २४ ऑक्टोबरदरम्यान विदर्भात मेघगर्जना आणि विजांचा कडकडाट होण्याची शक्यता. यादरम्यान, शेतकऱ्यांनी तांदूळ, मका, भुईमूग आणि सोयाबीनचे कापणी केलेले पीक सुरक्षित ठेवण्याचा सल्ला.#WeatherUpdate #IMD pic.twitter.com/cRAMb7Trxe — AIR News Mumbai, आकाशवाणी मुंबई (@airnews_mumbai) October 21, 2025
यह भी पढ़ें:- तात्या बिच्छू काटेगा…एक्टर महेश कोठारे के ‘मोदी का भक्त’ वाले बयान पर संजय राउत का तीखा वार- VIDEO
मावल में भी बिगड़ा मौसम
दिवाली के दिन मावल (Maval) क्षेत्र में भी दोपहर के समय बारिश शुरू हो गई। दिवाली की खरीदारी करने के लिए कई नागरिक बाहर निकले हुए थे, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण नागरिकों में भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। दिन भर गर्मी रहने के बाद, दोपहर चार बजे के आसपास मावल में बारिश शुरू हुई। यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले महीने भर से मावल में पानी की कमी थी।
Maharashtra rain nanded orange alert vidarbha weather soybean crop damage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 March: मेष और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 11, 2026 | 12:05 AMसोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता
Mar 10, 2026 | 10:37 PMहवाई सफर पर ईरान-इजराइल तनाव की मार, भारतीय एयरलाइंस ने 15% बढ़ाया किराया; जानें किन रूट्स पर सबसे ज्यादा असर
Mar 10, 2026 | 09:59 PMईरान-अमेरिका जंग: मालदीव में फंसे इटली के 1500 पर्यटक; चीन ने उठाई तत्काल युद्धविराम की मांग
Mar 10, 2026 | 09:59 PMरेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:54 PM26 साल बाद रमजान में दुर्लभ संयोग, इस साल होंगे 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘अब खुल गया दरवाजा…’ बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना
Mar 10, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM












