- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mahadev Land Developers Immovable Properties Attached Non Bailable Warrant Issued Pramod Agarwal Rennuka Agarwal
मुंबई HC ने दिए महादेव लैंड डेवलपर्स की अचल संपत्तियां कुर्क करने के आदेश, अग्रवाल दंपति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
मुंबई हाई कोर्ट के नागपुर पीठ ने 2 हफ्ते के भीतर प्रमोद अग्रवाल और उनकी पत्नी रेणुका अग्रवाल को गैर जमानती वारंट पहुंचने और इस पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश पुलिस आयुक्त को दिया।
- Written By: किर्तेश ढोबले

नागपुर: मुंबई हाई कोर्ट के नागपुर पीठ ने लिक्विडेटर की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते महादेव लैंड डेवलपर्स की संपत्तियों कुर्क करने के आदेश दिए है। साथ ही प्रमोद अग्रवाल और उनकी पत्नी रेणुका अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए है। नागपुर हाई कोर्ट ने आधिकारिक लिक्विडेटर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार,आधिकारिक लिक्विडेटर द्वारा हाई कोर्ट में महादेव लैंड डेवलपर्स की संपत्तियों को अवसायन (लिक्विडेशन) में निकालकर बेचने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने लिक्विडेटर की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए प्रमोद अग्रवाल दंपति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने महादेव लैंड डेवलपर्स तथा उसके संचालक प्रमोद अग्रवाल तथा रेणुका अग्रवाल के सभी बैंक खाते कुर्क करने के आदेश भी दिए। कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि पूर्व निदेशक अग्रवाल ने 9 मार्च 2021 को लिक्विडेशन के अंतर्गत आने वाली एक संपत्ति पुरुषोत्तम रणदिवे नामक व्यक्ति को बेची है। एक ओर जहां पूर्व निदेशक कोर्ट के सामने हाजिर होने से बच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लिक्विडेशन के तहत आने वाली संपत्तियों को बेच रहे हैं।
पुलिस आयुक्त को दिए ये आदेश
कोर्ट ने 2 हफ्ते के भीतर संबंधितों को गैर जमानती वारंट पहुंचने और इस पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश पुलिस आयुक्त को दिया। सुनवाई के दौरान ऑफिशियल लिक्विडेटर ने कहा कि पूर्व संचालकों ने केवल मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की जानकारी उपलब्ध कराई है। कंपनी के गठन के अलावा संपत्तियों की सूची, वार्षिक लेखा जोखा जैसे कोई दस्तावेज नहीं दिए हैं। कोर्ट ने आदेश में कहा कि कंपनी की संपत्तियों की सटीक जानकारी के संदर्भ में पूछे जाने पर लिक्विडेटर द्वारा ठोस जानकारी नहीं रखी जा सकी। अब तक ऑफिशियल लिक्विडेटर ने सिटी के अलग-अलग 13 स्थानों पर स्थित 400 प्लॉट्स की जानकारी भी प्राप्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: देश में पहली बार EVM का होगा ‘डायग्नोस्टिक टेस्ट’; चांदिवली चुनाव परिणाम को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
मुंबई कोर्ट का अहम फैसला: गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सलाह देना ‘क्रूरता’ नहीं, सास सहित 5 आरोपी बरी
मुंबई: अवैध बांग्लादेशी फेरीवालों पर कार्रवाई के आदेश, BMC को सख्त निर्देश
अजीत हादसा पहुंचा हाईकोर्ट, विमान कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
अचल संपत्तियों की नीलामी में आगे बढ़े
अदालत ने लिक्विडेटर को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसी बीच महादेव लैंड डेवलपर्स की अचल संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता भी प्रदान की। इसके लिए सरकारी मूल्यांकनकर्ता की सूची में शामिल मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त करने का सुझाव भी दिया। अदालत ने इस तरह से 2 मूल्यांकनकर्ताओं से रिपोर्ट लेने का आदेश दिया। अचल संपत्तियों की मूल्यांकन रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद इनकी बिक्री के लिए अंतिम अनुमति दी जाएगी।
खाते कुर्क कर बैंक को दें हिदायत
कोर्ट ने आदेश में कहा कि मेसर्स महादेव लैंड डेवलपर्स के बैंक खाते और साथ ही पैन नंबर AAWPA7731Q वाले पूर्व निदेशक प्रमोद अग्रवाल व रेणुका प्रमोद अग्रवाल के बैंक खाते अगले आदेश तक कुर्क रहेंगे। आधिकारिक लिक्विडेटर पैन के आधार पर कंपनी और पूर्व निदेशकों के खाते का विवरण पता लगाएगा और बैंक खातों की कुर्की के आदेश के बारे में संबंधित बैंकों को तुरंत सूचित करेंगे। न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना संबंधित बैंक कुर्क खातों में किसी भी तरह की लेन-देन की अनुमति नहीं देंगे।
Mahadev land developers immovable properties attached non bailable warrant issued pramod agarwal rennuka agarwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMMumbai BMC Green Dashboard: मुंबई में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, BMC शुरू करेगी ग्रीन डैशबोर्ड
May 26, 2026 | 09:30 AMIsrael Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














