- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Life Time Pani Puri For 99 Thousand Scheme Went Viral On Social Media Platform
Viral News: इस दुकान पर मिलेगी लाइफटाइम फ्री पानी पूरी, बस करना होगा ये काम
पानी पूरी का शौकीन कौन नहीं है, कोई मीठी पानी पूरी खाना पसंद करता है तो कोई तीखी चटपटी। अपनी ऐसी ही चटपटी पानी पुरी को लेकर एक स्ट्रीट वेंडर ने लाइफटाइम पानी पुरी खिलाने की स्कीम निकाली है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रिया जैस

स्ट्रीट वेंडर विजय गुप्ता (सौजन्य-एक्स)
नागपुर: स्ट्रीट फूड को लेकर सभी में एक खास लगाव होता है, लेकिन इसमें एक फूड ऐसा भी है, जिसे बच्चे, बूढ़े, जवान पुरूष हो चाहे महिला सभी खाना पसंद करते है जो कि है पानी पूरी। पानी पूरी ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे लोग जितना भी खाए उतना कम ही होता है। इसलिए नागपुर के स्ट्रीट वैंडर लोगों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है।
नागपुर में एक वेंडर ने लाइफ टाइम पानी पूरी खिलाने की स्कीम लाई है। नागपुर में वेंडर ने इस स्कीम के तहत केवल 99 हजार रुपये में लाइफ टाइम पानी पूरी फ्री खिलाने की स्कीम लॉन्च की है। पानी पूरी की ये अनोखी स्कीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया में ये स्कीम आते ही लोग इस स्ट्रीट वेंडर को ढूंढ रहे है।
99 हजार में लाइफटाइम पानी पूरी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस स्ट्रीट वेंडर का नाम विजय मेवाला गुप्ता है जो कि अमरज्योति पैलेस, रहाटे कॉलोनी चौक वर्धा रोड के पास अपना ठेला लगाता है। यहां विजय गुप्ता रोजाना शाम 6 बजे अपने पानी पूरी का ठेला लगाते है। आपको बता दे कि ये ऐसी-वैसी पानी पूरी नहीं है, विजय मेवाला गुप्ता की पानी पूरी ने पहले ही यहां आनेवाले लोगों और छात्रों का दिल जीत लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
सिएटल में ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश, CCTV वीडियो ने लोगों को किया दहशत में
दिल्ली में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान और शुरू की कार्रवाई
हालांकि, इस तरह की स्कीम लॉन्च करने से इस खास स्ट्रीट वेंडर की चर्चा तेजी से चल रही है। विजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने कहा है कि 99,000 में लाइफटाइम पानी पूरी खाओ। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए उन्होंने स्टांप पेपर पर साइन भी कराया है।
विजय गुप्ता की खास स्कीमों में शामिल ये स्कीम
1. 99,000 में लाइफटाइम पानी पूरी।
2. 60 रुपये में लाडकी बहिन के लिए अनलिमिटेड पानी पूरी।
3.195 की स्पेशल पानी पूरी प्लेट।
4. सालाना 5 हजार दो और 10,000 रुपये की पानी पूरी खाओ।
5. 151 रुपये की पानी पूरी खरीदो और 21,000 तक के इनाम पाओ।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको बताते चले कि विजय गुप्ता ये मूलत: जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहवासी है और तीन पुश्तों से उनका परिवार नागपुर में पानी पूरी बेचने का काम कर रहा है। विजय को ये आइडिया बैंकों की अलग-अलग स्कीमों को देखते हुए आया। उन्होंने सोचा जैसे की बैंक गोल्ड लोन, लाइफ इंश्योरेंस स्कीम चलाती है, वैसे ही वो पानी पूरी के लिए स्कीम चलाएंगे। जो कि अब अपनी ही स्कीमों से वायरल हो गए है।
Life time pani puri for 99 thousand scheme went viral on social media platform
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












