इंडियंस आर नॉट अलाउड...जोधपुर के इस कैफे का अंग्रेजी फरमान, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल!

जोधपुर के Dylan Cafe में IIT छात्रों को अंदर जाने से रोका गया, ‘इंडियन्स नहीं, सिर्फ विदेशी’ का विवाद वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा।
Dylan cafe
इंडियंस आर नॉट अलाउड...जोधपुर के इस कैफे का अंग्रेजी फरमान, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल!
Published on: 
Updated on: 

Jodhpur Cafe Viral Video: जोधपुर में एक कैफ़े विवाद का केंद्र बन गया है। शहर के मशहूर Dylan Cafe के मालिक भाखर खान ने कथित तौर पर IIT जोधपुर के छात्रों को अंदर जाने से मना कर दिया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें साफ़ कहा गया – "Indians are not allowed, only foreigners allowed."

यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई। ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग लगातार इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं कि भारत के युवाओं और छात्रों को अपने ही देश में इस तरह का भेदभाव क्यों झेलना पड़ रहा है।

देखें वीडियो

वीडियो में सुना जा सकता है डायलन कैफ़े के मालिक किस तरह से आईआईटी जोधपुर के छात्रों को कैफ़े में घुसने से मना कर रहा है। छात्र कहते हैं कि हम आईआईटीयन हैं, इस पर कैफे मालिक की तरफ से जवाब आता है, ‘हम्म... यह भारतीयों के लिए नहीं है। यह सिर्फ़ विदेशियों के लिए है।‘ छात्रों ने जब इसका कारण जानना चाहा तो कैफ़े मालिक ने कहा, “इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है"

लोगों की प्रतिक्रिया

कई लोगों ने लिखा कि अगर कोई भारतीय अपने ही शहर में कैफ़े में एंट्री न पा सके तो यह बेहद शर्मनाक है। वहीं कुछ ने इसे औपनिवेशिक मानसिकता करार दिया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

नवभारत लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com