-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Unauthorized Smart Meters Installed Spark Uproar Vanchit Bahujan Aghadi Files Objection
बिना अनुमति लगाए गए स्मार्ट मीटर पर बवाल, वंचित बहुजन आघाड़ी ने दर्ज की आपत्ति
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर जिले के वाड़ी संभाग में वंचित बहुजन आघाड़ी नागपुर ग्रामीण तहसील, भीम शक्ति युवा मंच और स्थानीय नागरिकों ने बिना ग्राहक की अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

वाड़ी में प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: नागपुर जिले के वाड़ी संभाग में वंचित बहुजन आघाड़ी नागपुर ग्रामीण तहसील, भीम शक्ति युवा मंच और स्थानीय नागरिकों ने बिना ग्राहक की अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। इस संदर्भ में विद्युत वितरण विभाग के दवलामेटी अभियंता और सोनबानगर के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि बिना ग्राहक की सहमति के मीटर नहीं बदले जाएं।
ज्ञापन और आश्वासन के बावजूद 15 सितंबर को दवलामेटी निवासी अभिजीत मेश्राम के घर में किसी की अनुपस्थिति में पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। यह कार्य बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के किया गया। वंचित बहुजन आघाड़ी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए 15 सितंबर को वाड़ी पुलिस स्टेशन में लिखित निवेदन देकर शिकायत की मांग की।
19 सितंबर को कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के लिए थाने का दौरा किया, लेकिन स्पष्ट उत्तर न मिलने पर शुक्रवार रात कार्यकर्ताओं ने थाने के प्रांगण में धरना शुरू कर दिया, जो रात 12 बजे तक चला।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन
स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश तटकरे स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे और सोमवार तक जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उनके आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
यह भी पढ़ें – एनसीपी का चिंतन, भाजपा को चुनौती, गडकरी-फडणवीस का प्रभाव, फिर भी दबाव, बदलेंगे समीकरण?
कार्रवाई न होने पर जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी
वंचित बहुजन आघाड़ी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो जिला स्तर की शाखाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव सोनिया वानखेडे, युवा आघाड़ी जिलाध्यक्ष मनीष बोरकर, तहसील कार्याध्यक्ष नागेश बोरकर, सचिव विनायकराव घुमटकर, श्रीकांत रामटेके, अर्चना बन्सोड, गीताताई मेश्राम, दर्शन बेले और रमेश गजभिये आदि उपस्थित थे।
तकनीकी मामला, जांच के बाद होगी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तटकरे ने बताया कि मामला शासकीय नीति, तकनीकी प्रक्रिया और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़ा है, अतः पूरी जांच जरूरी है। एमएसईबी अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है, और सभी तथ्यों के अध्ययन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Unauthorized smart meters installed spark uproar vanchit bahujan aghadi files objection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














