- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Jee Students Came To Take The Exam Getting Wet Morning Rain Increased The Problem
जेईई: भीगते हुए परीक्षा देने पहुंचे छात्र, सुबह की बारिश ने बढ़ाई परेशानी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह फिर से बारिश ने हाजिरी लगाई. इस दौरान जेईई मेन परीक्षा देने के लिए घर से निकले छात्रों को भीगते हुए केंद्र तक पहुंचना पड़ा. बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी बारिश में भीगते रहना पड़ा. बारिश की वजह से कई छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतें आईं.
इन दिनों जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है. यह परीक्षा 15 अप्रैल तक चलेगी. परीक्षा दो शिफ्ट में ली जा रही है. सुबह 9 बजे के बाद दोपहर 3 बजे से परीक्षा ली जा रही है. इसके लिए छात्रों को करीब 1.30 घंटे पहले केंद्र में पहुंचना पड़ता है. परीक्षा के लिए वाडी औद्योगिक परिसर में 3 केंद्र बनाये गये हैं. शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुये थे. करीब 6.30 बजे हिंगना टी पाइंट के पास से बारिश हुई. अचानक हुई बारिश ने बच्चों सहित पालकों को संभलने का मौका नहीं दिया. इस बीच कई पालक मेट्रो पुल के नीचे बारिश से बचने का प्रयास करते रहे लेकिन बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही थी. वहीं केंद्र पहुंचने की भी देरी हो रही थी. इस वजह से दोपहिया पर सवार पालक बारिश में भीगते हुए निकल गये.
– केंद्रों पर छात्रों से उनकी आईडी और 2 फोटो मांगे जाते हैं लेकिन बारिश की वजह से कई छात्रों के दस्तावेज भी भीग गये थे. बारिश को देखते हुए केंद्रों पर सुबह 8.45 बजे तक प्रवेश दिया गया. वाडी के तीनों केंद्रों के सामने दिनभर पालकों की भीड़ रही. कई पालक बच्चों का पेपर छूटने का इंतजार करते रहे. आसपास कहीं कोई शेड या बारिश से बचने की जगह नहीं होने से पालक भी बारिश में भीगते रहे.
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
– अभिभावकों का कहना था कि जेईई फर्स्ट टर्म की परीक्षा भी वाडी में ही ली गई थी. कोराडी, खापरखेड़ा, कामठी, कन्हान, तारसा, मौदा के पालकों का कहना था कि सिटी के भीतर केंद्र दिये जाने चाहिए ताकि छात्रों को पहुंचने में आसानी हो सके. वाडी औद्योगिक क्षेत्र में सिटी बस नहीं आती. इस हालत में पालकों को खुद की व्यवस्था से ही आना पड़ता है जो काफी महंगा साबित होता है.
Jee students came to take the exam getting wet morning rain increased the problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














