Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर के बाजारों में आया औषधीय जामुन, पर 200 रुपये किलो का भाव देखकर आम जनता बोली-फल है या सोना

Nagpur Monsoon Fruit: नागपुर के बाजारों में जामुन की आमद शुरू हो गई है। सीमित आवक के कारण यह 160 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के चलते ग्राहकों में इसकी मांग बढ़ रही है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 11, 2026 | 03:02 PM

जामुन, नागपुर बाजार, फलों की कीमत, मानसून फल,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Markets Fruit Prices: गर्मी और मानसून के बीच आने वाला बहुप्रतीक्षित फल जामुन अब नागपुर के बाजारों में पहुंच चुका है। बैंगनी रंग और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध जामुन इस समय खुदरा बाजार में 160 से 200 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। मौसम की शुरुआत होने और आवक सीमित रहने से इसके दाम ऊंचे बने हुए हैं।

मंडियों में जामुन का औसत भाव खुदरा कीमतों की तुलना में कम है लेकिन बाजार तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत में इजाफा हो रहा है। हालांकि खुदरा बिक्रेताओं के अनुसार जामुन की मांग शुरुआती समय से ही बढ़ गई है। स्वादिष्ट फल ने अभी से लोगों का ध्यान खींच लिया है।

सीजन की शुरुआत में महंगा जामुन, स्वास्थ्य लाभ के कारण बढ़ी मांग

शहर के फल बाजारों में इन दिनों जामुन की छोटी-छोटी टोकरी और ठेलों पर सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी माने जाने वाले इस फल की मांग हर साल बढ़ती है। कई ग्राहक स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए ऊंचे दाम के बावजूद इसकी खरीदारी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री

दिखावे की चौकसी व जमीनी अनदेखी, नागपुर एयरपोर्ट के पार्किंग गेट पर मुस्तैदी, पर सुरक्षा दीवार भगवान भरोसे!

चंद्रपुर में कलेक्टर-सीईओ का रात्रि जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

PM मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ की हुई थी मीटिंग? संजय राउत का बड़ा दावा! अभिजीत दीपके ने बताया सच

व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल जामुन की आवक सीमित है। जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी, कीमतों में कुछ नरमी आ सकती है। फिलहाल शुरुआती सीजन होने के कारण अच्छे आकार और गुणवत्ता वाले जामुन 200 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

संतरा मार्केट, महात्मा फुले बाजार में लगे ठेले

रेलवे स्टेशन के पूर्वीद्वार के आसपास दुकानें सज गई हैं, इसके अलावा कॉटन मार्केट स्थित महात्मा फुले बाजार में कतारबद्ध ठेलों पर जामुन की दुकान सज गई है। खास बात यह है कि यहां जामुन खरीदने के लिए ठेलों, दुकानों पर ग्राहकी भी काफी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:-दिखावे की चौकसी व जमीनी अनदेखी, नागपुर एयरपोर्ट के पार्किंग गेट पर मुस्तैदी, पर सुरक्षा दीवार भगवान भरोसे!

स्थानीय जामुन विक्रेताओं ने बताया कि 160 से 200 रुपए प्रति किलो तक जामुन के दाम बने हुए हैं। शुरुआती आवक में दाम अधिक होने के बावजूद जामुन की बिक्री रफ्तार पकड़ रही है। फल विक्रेताओं के अनुसार आम, लीची और तरबूज के बाद अब ग्राहकों का रुझान जामुन की ओर बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इसकी मांग दिखाई दे रही है।

Jamun arrives in nagpur markets fruit prices high demand health benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 03:02 PM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Maharashtra News
  • Monsoon Session
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.