दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
Devendra Fadnavis Statement: दिल्ली जाने और केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वह मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहेंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस-(सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: नीट पेपर लीक मामले में भारी विरोध के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है। इस घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अचानक दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि फडणवीस को केंद्र में नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन अब खुद सीएम फडणवीस ने इन चर्चाओं पर दो टूक जवाब देते हुए विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह मुंबई व महाराष्ट्र में ही रहेंगे तथा दिल्ली नहीं जाएंगे।
मुख्यमंत्री फडणवीस के अचानक दिल्ली रवाना होने और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर जबरदस्त गोपनीयता बरती गई थी। इससे राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राऊत ने दावा किया कि फडणवीस को नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है।
पत्नी अमृता ने पहले ही कर दिया था साफ
एक दिन पहले ही पंढरपुर में मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वे लोग महाराष्ट्र में ही रहेंगे। अमृता फडणवीस ने दृढ़ता से कहा था, “हम नागपुर, पंढरपुर या मुंबई में रहें, हमेशा विट्ठल की पूजा करेंगे। हमें महाराष्ट्र में ही रहना है और मैं देवेंद्र को भी महाराष्ट्र में ही रखूंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
ये भी पढ़े: कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
मुख्यमंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब
अब खुद सीएम देवेंद्र ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए नागपुर में कहा कि वे शाम को मुंबई लौटेंगे और महाराष्ट्र में ही रहेंगे। पिछले एक महीने से उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, खासकर उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों के पाला बदलने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई थीं। संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जिस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।
