Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Two Youths Drowned: बदलापुर के पास मालशेज घाट क्षेत्र की कालू नदी में पिकनिक के दौरान तेज बहाव में बहने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
कालू झरना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kalu River Accident: मुरबाड तहसील की सीमा पर स्थित मालशेज घाट क्षेत्र से बहने वाली कालू नदी में पिकनिक मनाने आए एक ग्रुप में से दो युवकों की नदी के पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। टोकाडे पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक एस नाइक ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बुलढाणा जिले के मलकापुर निवासी पवन शाम साठे (उम्र 18) और नांदेड़ निवासी रमन विजय अन्नापुरे (उम्र 20) की मृत्यु हो गई।
पवन साठे नाम का एक युवक अपने दोस्तों के साथ कालू नदी और कालू झरने में पिकनिक करने आया था। इसके अलावा रमन अन्नापुरे नाम का एक युवक कालू झरने परिसर में एक ट्रेकिंग समूह के साथ आया था। दोपहर लगभग 3.30 बजे वाघ्या वाडी की सीमा के भीतर कालू नदी पार करते समय पानी के अचानक तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गया।
बारिश के बीच कालू नदी में उतरे युवक
स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल के सदस्यों ने दोनों युवकों के शव पानी से बरामद किए। टोकाडे पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक ने यह जानकारी दी। एस. नाइक ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पर्यटकों को यात्रा के दौरान अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
ये भी पढ़े: कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
कालू झरने क्षेत्र में भारी बारिश हुई है और नदी का जल प्रवाह अचानक बढ़ गया है। पर्यटकों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बरसात का आनंद लेना चाहिए। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
तेज बहाव में डूबने से गई जान
महाएडवेंचर काउंसिल के बचाव समन्वयक एवं निदेशक ओंकार ओक ने कहा कि कालू झरने वी नदी में हुई मौतें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, तेज जल प्रवाह और बेहद खतरनाक परिस्थितियों के कारण यहां ट्रेकिंग से बचना चाहिए। यदि आप अपनी क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए प्रकृति के प्रकोप को भांपकर पीछे हट जाते हैं, तो संभावित खतरों से बचा जा सकता है।
