Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

Ashadhi Wari Health Campaign: आषाढ़ी वारी 2026 में महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार एयर एम्बुलेंस और 'आरोग्यसंपन्न वारी' ऐप की सुविधा शुरू की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 26, 2026 | 10:36 PM

आरोग्यसंपन्न वारी ऐप- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Aarogyasampann Wari App: आषाढ़ी वारी 2026 में राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए अब तक का सबसे व्यापक स्वास्थ्य अभियान चलाते हुए पहली बार एयर एम्बुलेंस और ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ वेब ऐप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। अभियान के तहत 7.47 लाख से अधिक वारकरियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और उपचार दिया गया, जबकि 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने वेब ऐप के माध्यम से एम्बुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टर, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ उठाकर सुरक्षित और सुगम वारी का अनुभव प्राप्त किया।

आषाढ़ी वारी 2026 के दौरान राज्य सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने ‘भक्ति विठोबा की, सेवा स्वास्थ्य की’ संकल्पना को साकार करते हुए वारकरी श्रद्धालुओं के लिए अब तक का सबसे व्यापक स्वास्थ्य अभियान चलाया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत 7 लाख 47 हजार 178 वारकरियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।

7.47 लाख वारकरियों को मुफ्त इलाज

पालखी मार्ग और पंढरपुर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 7 लाख 42 हजार 731 ओपीडी रोगियों का उपचार किया गया, 4,447 मरीजों को भर्ती कर इलाज मिला और 1,600 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। अभियान के दौरान 40,933 बुखार, 23,102 तीव्र श्वसन संक्रमण, 19,477 दस्त, 11,486 उच्च रक्तचाप, 9,973 मधुमेह, 5,455 पेचिश, 214 सड़क दुर्घटना, 51 हृदयाघात, 365 श्वानदंश, एक सर्पदंश तथा तीन टीबी मरीजों सहित लाखों श्रद्धालुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं

हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह

श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने

मुहैया कराई गई हैं ये सुविधाएं

वारकरियों की सुविधा के लिए पालखी मार्ग पर 353 एम्बुलेंस, 69 अत्याधुनिक आईसीयू, 156 ‘आपला दवाखाना’, 215 आरोग्यदूत, 3,087 चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी और 302 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए। पहली बार एयर एम्बुलेंस सेवा, 24 घंटे आईसीयू, महाआरोग्य शिविर, मुफ्त चश्मा वितरण, जल स्रोतों का कीटाणुशोधन, डेंगू-मलेरिया रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और डिजिटल मैपिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

ये भी पढ़े: कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा

ऐप के इस्तेमाल से एयर एंबुलेस सेवा का लाभ

इस वारी की विशेष उपलब्धि ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ वेब ऐप रही, जिसे मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से विकसित किया। 1 लाख 8 हजार 38 वारकरी श्रद्धालुओं ने इस ऐप का उपयोग कर एम्बुलेंस, डॉक्टर, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल और अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त की। विभाग का कहना है कि इस डिजिटल पहल ने आपातकालीन सहायता को तेज, यात्रा को सुरक्षित और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाकर वारी को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया।

Ashadhi wari 2026 health campaign air ambulance aarogyasampann wari app

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 10:36 PM

Topics:  

  • Ashadhi Wari
  • heath benifits
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.