-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- High Speed Car Ran Over 2 Youths 1 Died 1 Somehow Survived Video Viral
युवकों के ऊपर से गुजरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, एक जैसे-तैसे बचा, वीडियो वायरल
- Written By: आंचल लोखंडे
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सिधा 2 युवको पर चढ़ गई और दोनों को कुचल कर आगे निकल गई। जिसमें से एक युवक कार के पहिए उपर से गुजरने के बाद भी जैसे-तैसे खड़ा हो गया।

तेज रफ्तार कार ने छीनी युवक की जिंदगी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर की सड़क पर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। एक तेज़ रफ्तार कार ने 2 मासूम युवकों की जिंदगी छिन ली। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, और दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे से लौट रहे दोनों दोस्त हंसते-बोलते जा रहे थे। अचानक एक बेकाबू कार उनकी ओर झपटी और बस पलभर में चीख-पुकार मच गई। खून से सनी सड़क, बिखरे सामान, और बदहवास लोग यह दृश्य इतना भयानक था कि हर किसी को दहशत में पैदा हो गई।
कार ऊपर से गुजरी और जैसै-तैसे उठ खड़ा हुआ युवक
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सिधा 2 युवको पर चढ़ गई और दोनों को कुचल कर आगे निकल गई। जिसमें से एक युवक कार के पहिए उपर से गुजरने के बाद भी जैसे-तैसे खड़ा हो गया। दुसरा कार के निचे कुचल गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच कार चालक भी कार से बाहर निकला और घायलों को देखने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
बेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Meta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
#नागपुर में एक तेज़ रफ़्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी । एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल.#nagpurnews #NagpurAccident #viralvideo pic.twitter.com/cqJ0stH8dn — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) July 15, 2025
घायल युवक का इलाज जारी
स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर घायलों को संभाला। किसी ने मृत युवक के सिर पर हाथ रखा तो किसी ने एंबुलेंस को फोन किया। घायल युवक की हालत बेहद नाजुक है। अस्पताल के बिस्तर पर वह बेसुध पड़ा है। डॉक्टर उसकी जान बचाने में लगे हैं। कार उपर से गुजरने से वह बुरी तहर घायल हुआ है।
ये भी पढ़े: वैष्णवी हगावने आत्महत्या मामले में 1670 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर, जुटाए ठोस सबूत
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में साफ हुआ कि कार बेहद तेज़ थी और चालक ने गति सीमा की परवाह नहीं की। यह हादसा कोई ‘दुर्घटना’ नहीं, बल्कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी का खामियाजा है।
लोगों का फूटा गुस्सा
बार-बार सामने आती ऐसी घटनाओं से लोगों में गुस्सा फैला हुआ है। इस घटना ने सवाल खड़ा किया है कि क्या हमारी सड़कें इतनी असुरक्षित हो गई हैं? क्या कानून का डर खत्म हो गया है? पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कृपया वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गति सीमा का पालन करें।
High speed car ran over 2 youths 1 died 1 somehow survived video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













