मेट्रो स्टेशन पर पैसे न देने पर किन्नर ने युवती पर थूका, ट्रांसजेंडर के व्यवहार से भड़के लोग; वीडियो वायरल

Public Harassment Issue : मेट्रो स्टेशन पर पैसे मांगने से इनकार करने पर एक युवती पर थूकने का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
A video showing a girl being spat on at a metro station after refusing to give money has sparked outrage on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Transgender Spat on Girl : सोशल मीडिया पर मेट्रो स्टेशन से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी डांस, कभी झगड़ा तो कभी असामान्य व्यवहार लोगों का ध्यान खींच लेता है। इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को नाराज कर दिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रांसजेंडर मेट्रो स्टेशन पर मौजूद एक युवती से पैसे की मांग करती है। युवती जब विनम्रता से पैसे देने से मना करती है, तो मामला अचानक बिगड़ जाता है और वहां का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

वीडियो के अनुसार, ट्रांसजेंडर पहले युवती के पास जाकर जबरन आशीर्वाद देती है और फिर पैसे मांगती है। पैसे न मिलने पर वह बददुआ देने की बात कहती है और युवती के हाथ में मौजूद चॉकलेट लेने की कोशिश करती है। युवती जब इसके लिए भी मना कर देती है, तो ट्रांसजेंडर कथित तौर पर उस पर गुटखा थूक देती है।

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। वीडियो में आगे युवती सवाल करती है कि उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया। रिकॉर्डिंग चलते देख ट्रांसजेंडर अपना चेहरा छिपाने लगती है और वीडियो डिलीट करने को कहती है। यह दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स को और भी नाराज कर देता है।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर सूरज कुमार बौद्ध (@SurajKrBauddh) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में सार्वजनिक स्थानों पर जबरन पैसे मांगने, दुर्व्यवहार और डर पैदा करने वाली घटनाओं पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो सामने आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों को मानसिक रूप से परेशान करती हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कुछ यूजर्स ने सख्त कानून और कार्रवाई की मांग की है, वहीं कुछ ने कहा कि मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर सार्वजनिक व्यवहार और जिम्मेदारी को लेकर बहस का विषय बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com