हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: देश में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खड़ा कर दिया है। इस मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कांग्रेस की ओर से सफाई दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि गुरुग्राम भूमि मामले में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ सिर्फ लोगों को डराने, धमकाने और चुप कराने के लिए है।
कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ ईडी की अभियोजन शिकायत पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “नेशनल हेराल्ड की स्थापना स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को संविधान, स्वतंत्रता की भावना और साथ मिलकर आगे बढ़ने के तरीके के बारे में बताने के लिए की थी। यहां किसी भी तरह की अनियमितता या घोटाले की कोई संभावना नहीं है। लेकिन यह सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। इसलिए उन्होंने ईडी को आगे बढ़ा दिया है।”
गुरुग्राम भूमि मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की ईडी पूछताछ पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “ये पूरा घटनाक्रम ऐसा है कि डराओ, धमकाओ और खामोश बैठाओ ये चल रहा है। यह लोगों को डराने, उन्हें धमकाने और उन्हें चुप कराने के लिए है। वे बहुत से लोगों पर दबाव डालकर उन्हें अपने पक्ष में कर लेते हैं। यह उनकी कार्यप्रणाली है। लेकिन राहुल गांधी और गांधी परिवार किसी से नहीं डरेगा। यह एक निडर परिवार है। इस परिवार से दो लोगों ने शहादत दी है। आजादी के पश्चात नेहरू जी ने अपनी संपत्ति राष्ट्र को अर्पण की हुई है। जब बांग्लादेश की लड़ाई हुई तो इंदिरा जी ने अपने गहने तक देश को दी है। जिन्होंने देने का काम किया उस पर घिनौने आरोप करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”
#WATCH | Nagpur: On businessman Robert Vadra’s ED interrogation in the Gurugram land case, Maharashtra Congress president Harshwardhan Sapkal says, “This is about making people scared, threatening them and silencing them. They put pressure on a lot of people to bring them to… pic.twitter.com/Va0n0uyEGt
— ANI (@ANI) April 16, 2025
कांग्रेस द्वारा आज सद्भावना शांति मार्च निकाले जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “महाराष्ट्र धर्म खतरे में है। हर गुजरते दिन के साथ सद्भाव खत्म होता जा रहा है। हर दूसरे दिन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। इन सबको देखते हुए सद्भाव को बढ़ाना चाहिए, शांति कायम होनी चाहिए और सभी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। यही हमारी मंशा है और कांग्रेस के लोगों के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए, इस जिम्मेदारी को निभाते हुए हम नागपुर में भी ‘सद्भावना पदयात्रा’ निकाल रहे हैं।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको बताते चले कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कथित नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) दायर की। कांग्रेस ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए इसे “राजनीति से प्रेरित” बताया।
कांग्रेस ने कहा कि वह संबंधित राज्यों में जिला स्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों के सामने बुधवार यानी आज 16 अप्रैल को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन सुबह से ही कांग्रेस ने शुरू कर दिया है, जो अभी भी जारी है।