स्नातक चुनाव: नितिन गडकरी ने भरा मतादाता फॉर्म, त्वचा रोग विशेषज्ञों की सुनी गुहार

Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्नातक चुनाव के लिए मतदाता फॉर्म भरा। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय संगठन इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स के विशेषज्ञों की गुहार सुनी।
Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्नातक चुनाव के लिए मतदाता फॉर्म भरा। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय संगठन इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स के विशेषज्ञों की गुहार सुनी।
नितिन गडकरी ने भरा मतदाता फॉर्म (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nitin Gadkari filed Nomination: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव नागपुर सीट के लिए मतदाता पंजीयन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मतदाता पंजीयन के लिए आवेदन भरा। इस दौरान उनके निवास स्थान पर भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, पंजीयन प्रमुख सुधाकर कोहले, सुधीर दिवे, गिरीश देशमुख, संदीप जाधव, श्रीकांत आगलावे, विष्णु चांगदे उपस्थित थे।

अनुचित चिकित्सा उपचारों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

नागपुर में त्वचा रोग विशेषज्ञों के राष्ट्रीय संगठन इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (आईएडीवीएल) ने आम नागरिकों के त्वचा स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले अनुचित चिकित्सा उपचारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आईएडीवीएल के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और त्वचा रोगों के गलत उपचार और सामयिक स्टेरॉयड के बढ़ते दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

आईएडीवीएल के अध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सामुदायिक पहलों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। इस दौरान देश में त्वचा स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए आवश्यक समर्थन की मांग की। अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले गलत त्वचा उपचारों और त्वचा स्वास्थ्य पर उनके दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की।

नितिन गडकरी से किया अनुरोध

नितिन गडकरी से इन अवैध प्रथाओं को नियंत्रित करने के लिए कानूनी उपाय करने का अनुरोध किया। स्टेरॉयड का दुरुपयोग बढ़ गया है जिसके कारण ‘फंगल संक्रमण’ का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैल रहा है। गडकरी ने सभी मुद्दे स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष रखने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. भूमेश कुमार कटकम, डॉ. रिजवान हक, डॉ. धनराज पटेल, डॉ. श्रद्धा महल्ले, डॉ. विक्रांत सावजी, डॉ. सुशील पांडे और गोपाल दवे शामिल थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com