-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Didnt Give Him Gutkha His Friends Took His Life Drug Addiction Became Reason For His Murder
Nagpur News: गुटखा नहीं दिया… दोस्तों ने ले ली युवक की जान, नशे की लत बनी हत्या का कारण
- Written By: आंचल लोखंडे
टखा (तंबाकू) न देने की मामूली बात पर हुए झगड़े में 2 दोस्तों ने मिलकर एक 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

नशे की लत बनी हत्या का कारण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: गुटखा (तंबाकू) न देने की मामूली बात पर हुए झगड़े में 2 दोस्तों ने मिलकर एक 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई और इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र में घटी। मृत युवक की पहचान आर्यन विलास वहिले (निवासी विश्वकर्मा नगर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दो दोस्तों -राहुल श्याम हजारे (24) और नागेश्वर उर्फ सोनू श्यामराव मसराम (23) – को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन और दोनों आरोपी गुब्बारों की सजावट का काम करते थे और आपस में गहरी दोस्ती थी। आर्यन को नशे की लत थी और वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था। घटना से 8 दिन पहले भी वह इसी तरह घर से लापता हो गया था।
फुटपाथ पर पड़ा था युवक
मंगलवार सुबह किसी स्थानीय युवक ने आर्यन के पिता को सूचना दी कि उनका बेटा अजनी पुलिस स्टेशन के पास फुटपाथ पर बेसुध पड़ा है। पिता उसे घर लेकर आए, नारियल पानी पिलाया और आराम करने के लिए सुला दिया। लेकिन रात करीब 9 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
नागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल
नया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
नितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
बच्चू कडू के आंदोलन की सरकार ने ली सुद, चर्चा को तैयार अजित पवार, कर्जमाफी पर होगी चर्चा
पोस्टमॉर्टम से खुला राज
प्रारंभ में मामला अकस्मात मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया था, लेकिन बुधवार को एक युवक ने आर्यन के पिता को बताया कि 9 जून की रात आर्यन का राहुल और नागेश्वर से झगड़ा हुआ था। उसने गुटखा मांगा था, लेकिन जब दोस्तों ने मना किया, तो कहासुनी हो गई।
झगड़े के दौरान दोनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। राहुल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या (IPC 304) के तहत मामला दर्ज किया।
Didnt give him gutkha his friends took his life drug addiction became reason for his murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Jul 03, 2026 | 03:16 PMअमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Jul 03, 2026 | 03:11 PMHappy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMनागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 03:06 PMगोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
Jul 03, 2026 | 03:05 PMकानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
Jul 03, 2026 | 03:00 PMगुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Jul 03, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













