Happy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज

Harbhajan Singh Birthday: हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई, साल 1980 में पंजाब के जालंधर में हुआ था। हरभजन भारत के महानतम स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। क्रिकेटर होने के साथ ये राजनिती से भी जुड़े हैं।
Harbhajan Singh Birthday
हरभजन सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Harbhajan Singh Birthday Special: "टर्बनेटर" के नाम से मशहूर इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लिए। उम्होंने 2007 T20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप (ODI) जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे। इसके अलावा, 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

मार्च 2022 में हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया था। उनको निर्विरोधी के रूप में चुना गएा और जुलाई 2022 में उन्होंने सांसद (MP) के रूप में शपथ ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी हरभजन सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री, मीडिया और राजनीति में सफलतापूर्वक अपनी नई पहचान बनाई। वो वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

क्रिकेट करियर और शुरुआती जीवन

हरभजन सिंह के करियर का सबसे यादगार पल 2001 से चालू हुई थी। शुरुआत में उनका सपना तेज गेंदबाज बनने का था, लेकिन बाद में उन्होंने ऑफ स्पिन गेंदबाजी को अपनाया और इसी कला में महारत हासिल की। मार्च 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत करने के बाद हरभजन जल्द ही अनिल कुंबले के साथ भारतीय स्पिन जोड़ी की मजबूत कड़ी बन गए।

2001 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

हरभजन सिंह के करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान आया। अनिल कुंबले के घायल होने के कारण उन्हें टीम की स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिली, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से निभाया। कोलकाता टेस्ट में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का इतिहास रचा। तीन मैचों की उस सीरीज में उन्होंने कुल 32 विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ये प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शनों में गिना जाता है।

हरभजन सिंह ने सीमित ओवरों में भी छोड़ी छाप

टेस्ट क्रिकेट के अलावा हरभजन सिंह सीमित ओवरों (व्हाइट बॉल मैच) के प्रारूप में भी भारत के प्रमुख मैच विजेता रहे। वह 2007 में पहला आईसीसी T20 विश्व कप और 2011 में घरेलू सरजमीं पर जीता गया आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC) जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल (IPL) में भी उनकी आक्रामक गेंदबाजी और जोशीले अंदाज ने उन्हें लोगों का चहेता बना दिया। उन्होंने आईपीएल में 150 विकेट लिए और मुंबई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कई बार खिताब भी जीते।

Navbharat Live
navbharatlive.com