नागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल

Nagpur Crime News: नागपुर में गुरुवार को दो अलग-अलग इलाकों में हत्या की वारदातें हुईं। भांडेवाड़ी में एमपीडीए आरोपी गणेश बोरकर और कामठी में लिव-इन पार्टनर भाग्यश्री की हत्या से हड़कंप मच गया।
Nagpur witnessed two separate murders within 24 hours. A criminal was killed due to rivalry in Bhandewadi, while a woman was murdered by her live-in partner in Kamthee.
नागपुर में डबल मर्डर प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Double Murder Bhandewadi Police: नागपुर शहर में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सिटी में खून-खराबा हो रहा है। गुरुवार को भांडेवाड़ी और न्यू कामठी थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई। भांडेवाड़ी में रंजिश के चलते एक अपराधी को मौत के घाट उतारा गया। वहीं न्यू कामठी थाना क्षेत्र में वैवाहिक कलह में एक महिला की उसी के पति ने हत्या कर सड़क किनारे लाश फेंक दी।

इन दोनों ही घटनाओं ने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक हनुमाननगर, भांडेवाड़ी निवासी गणेश प्रेमलाल बोरकर (40) बताया गया। गणेश के खिलाफ हत्या, मारपीट सहित गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ एमपीडीए भी लगाया था। गुरुवार की रात गणेश अपने घर के समीप घूम रहा था। इसी दौरान 3 युवक वहां पहुंचे। धारदार हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। शरीर पर लगातार वार किए गए और गणेश वहीं गिर गया। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही भांडेवाड़ी के थानेदार नितिन चरडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गणेश को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। गणेश की कई लोगों के साथ दुश्मनी चल रही थी। वह परिसर में दादागिरी भी करता था। पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

लिव इन पार्टनर पर हत्या का संदेह

दूसरी घटना न्यू कामठी थाना क्षेत्र में सामने आई। गादागांव शिरपुर रोड पर एक महिला को मौत के घाट उतारा गया। मृतका की पहचान भाग्यश्री विनोद रजक (37) के रूप में हुई। संदिग्ध आरोपी का नाम राजेश कोटरूंगे (40) बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 17 वर्ष पहले भाग्यश्री का विवाह विनोद रजक के साथ हुआ था। उनसे भाग्यश्री को 2 बच्चे भी है। बाद में दोनों के बीच घरेलू विवाद होने लगे और 6-7 वर्ष पहले भाग्यश्री ने पति का घर छोड़ दिया। अपने बच्चों के साथ कन्हान परिसर में रहने लगी। करीब 3 वर्ष पहले भाग्यश्री की पहचान राजेश कोटरांगे से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे।

राजेश को शराब की लत है। वह हमेशा भाग्यश्री के साथ विवाद करता था। शराब पीने के बाद मारपीट करता था। इस वजह से वह परेशान थी। करीब डेढ़ महीने पहले वह न्यू कामठी परिसर में रहने वाली अपनी बहन के घर आ गई। इसके बाद भी राजेश वहां जाकर भाग्यश्री से विवाद करता था।

अनुमान है कि गुरुवार की रात राजेश ने भाग्यश्री को गादागांव शिरपुर रोड पर मिलने बुलाया, वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। राजेश ने धारदार हथियार से भाग्यश्री पर सपासप कई वार किए। उसे मौत के घाट उतारकर भाग निकला, खबर मिलते ही डीसीपी संदीप पखाले और इंस्पेक्टर महेश आंधले घटनास्थल पर पहुंचे। नागपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राजेश की तलाश शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com