-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Man Creates Dancing Balloon Human With Fan Creative Viral Video Social Media
गुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
- Written By: हितेश तिवारी
Dancing Balloon Man : एक शख्स ने गुब्बारों से इंसान जैसी आकृति बनाकर उसे पंखे पर लगा दिया। पंखा चालू होते ही ऐसा लगा मानो कोई व्यक्ति डांस कर रहा हो। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Balloon Art Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो अपनी अनोखी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कभी कोई बेकार सामान से शानदार चीज बना देता है तो कभी कोई ऐसा आइडिया पेश करता है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।
इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सिर्फ गुब्बारों और पंखे की मदद से ऐसा नजारा तैयार किया कि देखने वाले हैरान रह गए। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
This is next level creativity pic.twitter.com/SdFLldBtaQ — NO CONTEXT HUMANS (@HumansNoContext) July 2, 2026
एक शख्स ने गुब्बारों से बनाया ‘डांसिंग इंसान’
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले कई रंग-बिरंगे गुब्बारे फुलाता है। इसके बाद वह उन्हें खास तरीके से जोड़कर इंसान जैसी आकृति तैयार करता है। गुब्बारों की मदद से सिर, हाथ और पैर भी बनाए गए हैं, जिससे वह बिल्कुल किसी इंसान की तरह दिखाई देता है।
इसके बाद वह इस गुब्बारे से बने ‘बैलून मैन’ को छत के पंखे से जोड़ देता है। जैसे ही पंखा चालू होता है, हवा के साथ गुब्बारों की आकृति इस तरह हिलने लगती है कि ऐसा महसूस होता है जैसे कोई व्यक्ति मस्ती में डांस कर रहा हो। यही अनोखी क्रिएटिविटी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
ये खबर भी पढ़ें : 5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा
शख्स की क्रिएटिविटी देख लोग हुए हैरान
इस वीडियो को एक्स पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “ये अलग लेवल की क्रिएटिविटी है।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे उस डेकोरेटर से मिलना है जिसने यह बनाया।”
दूसरे ने कहा, “जिसने भी यह आइडिया सोचा है, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैंने भी ऐसा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बच्चे डर गए।” इस अनोखे वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि साधारण चीजों से भी शानदार क्रिएटिविटी दिखाई जा सकती है।
Man creates dancing balloon human with fan creative viral video social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Jul 03, 2026 | 02:59 PMअमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप
Jul 03, 2026 | 02:57 PMदिल्ली में वायु प्रदूषण पर बड़ा वार, 8,300 करोड़ की ‘स्वच्छ हवा, स्वास्थ्य दिल्ली’ परियोजना शुरू
Jul 03, 2026 | 02:57 PMगोंदिया के श्रीरामपुर पुनर्वास कॉलोनी के जिलापरीक्षद स्कूल में छात्र संख्या हुई ‘शून्य’, लगा ताला
Jul 03, 2026 | 02:54 PMनागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल
Jul 03, 2026 | 02:51 PM5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा
Jul 03, 2026 | 02:49 PMमैंने नहीं दी है NOC, अशोक खरात पर बन रही फिल्म को लेकर नोटिस भेजने की तैयारी में रूपाली चाकणकर
Jul 03, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM












