- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Contractors Call Off Strike On Assurance Of Pending Payments Administration Heaves A Sigh Of Relief
बकाया भुगतान के आश्वासन पर ठेकेदारों ने खत्म की हड़ताल, प्रशासन ने ली राहत की सांस
Nagpur News: शीतकालीन अधिवेशन से जुड़े कार्यों के बकाया भुगतान न मिलने पर ठेकेदारों ने 3 दिन तक काम बंद रखा। विभागीय सचिव के आश्वासन के बाद उन्होंने आंदोलन वापस ले लिया।
- Written By: पूजा सिंह

नागपुर स्थित विधानभवन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Contractors Call Off Strike: लंबित बकाया राशि के कारण ठेकेदारों ने शीतकालीन अधिवेशन से जुड़ा काम बंद कर दिया था। 3 दिन तक काम बंद रहने के बाद सोमवार को उन्होंने यह आंदोलन वापस ले लिया। विभाग के सचिव संजय दशपुते ने उन्हें बकाया बिलों के भुगतान का आश्वासन दिया जिसके बाद ठेकेदारों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 4-5 दिनों में भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन और अधिक तीव्र किया जाएगा।
बता दें कि, ठेकेदारों के करीब 150 करोड़ रुपये के बिल बकाया हैं। दिवाली से पहले भुगतान का आश्वासन दिया गया था लेकिन भुगतान न मिलने से उन्होंने अधिवेशन से पहले काम बंद करने का निर्णय लिया। पिछले 3 दिनों से विधानभवन, रविभवन, हैदराबाद हाउस, नागभवन, विधायक निवास, रामगिरी और देवगिरी बंगलों पर सभी काम ठप पड़े थे। इससे यह संदेह हो रहा था कि अधिवेशन शुरू होने से पहले काम पूरा होगा या नहीं।
आश्वासन के बाद काम बंद हड़ताल खत्म
विधानमंडल सचिवालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हस्तक्षेप किया। पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव संजय दशपुते और मुख्य अभियंता संभाजी माने ने ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की और उन्हें काम शुरू करने का अनुरोध किया। दशपुते ने वित्त विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी दी कि 3-4 दिनों में फंड उपलब्ध कराया जाएगा। आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आंदोलन वापस ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
मुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
नागपुर में अधूरी राहत, भांडे प्लॉट-दिघोरी फ्लाईओवर फिर लेट, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दी नई तारीख
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
ये भी पढ़ें : CM फडणवीस की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, MSEDCL ने एफएसी किया शून्य
कुछ ही ठेकेदारों को मिलेगा भुगतान
शीतकालीन अधिवेशन से संबंधित लगभग सभी ठेकेदारों के भुगतान लंबित हैं। 2023 के अधिवेशन के कुछ कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। वहीं 2024 के अधिवेशन के भी बिल बकाया हैं। हालांकि कुछ ठेकेदारों को भुगतान मिला है। कुछ चुनिंदा हेवीवेट ठेकेदारों ने अपने बिल पास करा लिए हैं। चर्चा है कि इस बार भी वही स्थिति दोहराई जा सकती है। आंदोलन वापस लेने के पीछे भी राजनीतिक समीकरणों की चर्चा है। फिलहाल काम शुरू होने से प्रशासन को राहत मिली है।
Contractors call off strike on assurance of pending payments administration heaves a sigh of relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में प्रदूषण पर सख्ती, बिना शुद्धिकरण नदी में छोड़ा जा रहा गंदा पानी; दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
May 13, 2026 | 02:55 PMपुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 02:53 PMअकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
May 13, 2026 | 02:53 PMदिशा पाटनी की वजह से टूटा Mouni Roy और सूरज नांबियार का रिश्ता ! सोशल मीडिया पर तेज हुई अफवाहें
May 13, 2026 | 02:46 PMNEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PMखराब निर्माण पर एक्शन! नागपुर मनपा के विकास कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, महापौर सख्त
May 13, 2026 | 02:42 PMमौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत
May 13, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM














