-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Traffic Devastated Extortion Name Of Checking Department Awash Gpsi
नागपुर के ट्रैफिक का सत्यानाश, बड़े-बड़े दावे, चेकिंग के नाम पर ‘वसूली’, विभाग में GPSI की भरमार
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur: एक तरफ अधिकारियों द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ यातायात व्यवस्था का सत्यानाश हो गया है। शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाती जा रही है।

नागपुर न्यूज
Nagpur News: नागपुर में ट्रैफिक पुलिस रास्तों पर तो दिख रही है लेकिन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नहीं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों का झुंड चेकिंग में लगा हुआ है। ऐसा नहीं है कि हर जगह ‘वसूली’ का खेल चल रहा है लेकिन कई स्थान ऐसे हैं जहां जांच के नाम पर ‘वसूली’ अभियान चल रहा है। एक बार किसी वाहन चालक को रोक लिया गया तो उसकी जेब हल्की होना पक्का है।
हाल ही में पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 5 जगहों पर ट्रैफिक पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नागपुर की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है। ऐसे में आशा जताई कि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है।
बसों पर भी नहीं लगा पाए लगाम
करीब डेढ़ महीने पहले डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी ने शहर में बसों के स्टॉपेज पर प्रतिबंध लगाया। जगह-जगह रुककर सवारी ले रही बसों पर लगाम कसने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए लेकिन मतानी की अधिसूचना केवल कागजों पर ही दिखती है। जमीनी स्तर पर इसका पालन न तो बस चालक कर रहे हैं और न संबंधित ट्रैफिक जोन के अधिकारी और कर्मचारी इसे मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
सड़कों पर बसों का जमावड़ा पहले की तरह ही हो रहा है। टोइन और मोबाइल वैन कार चालक और दोपहिया वाहन चालकों पर तो कार्रवाई करती हैं लेकिन सड़क पर खड़ी बसों को आंख बंद करके नजरअंदाज कर वाहन निकल जाते हैं। केवल कागजी घोड़े दौड़ाने से समस्या हल नहीं होने वाली। पुलिस को रास्ते पर उतरकर सख्ती करनी होगी जो वर्तमान माहौल में तो लगभग नामुमकिन सा लगता है।
इंश्योरेन्स की जांच और 500 अंदर
शहर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का 3 से 4 लोगों का ग्रुप आसानी से दिख जाएगा। अब यातायात संभालने के लिए पुलिस को रास्ते पर उतरना ही पड़ेगा लेकिन ऐसे ग्रुप चौराहे पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में कम और एक किनारे पर खड़े रहकर ‘बकरों’ की तलाश ज्यादा करते हैं। वाहन चालक पूरी कुशलता से वाहन चला रहा हो और हेलमेट भी पहना हो तो भी उसे किस तरह परेशान किया जा सकता है इसका उदाहरण दीक्षाभूमि चौक पर रोज देखने मिलता है।
पुलिसकर्मी पूरी कुशलता के साथ ऐसा वाहन देखते हैं जो 5 वर्ष या उससे ज्यादा पुराना हो। वाहन चालक को इंश्योरेन्स के बारे में पूछा जाता है। इसके बाद वाहन लगता है सड़क के कोने में। फिर शुरू होती है वाहन चालक की परीक्षा। इंश्योरेन्स और पीयूसी के मोटे चालान का डर बताया जाता है। बाद में ले-देकर मामला निपटाने की बात शुरू होती है और कम से कम 500 रुपए तो अंदर हो ही जाते हैं।
चौराहों पर लगे कैमरे किस काम के
शहर के हर एक प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। इन कैमरों के जरिए पुलिस नियम की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान भी जारी करती है। वैसे इन कैमरों की प्राथमिक उपयोगिता भी यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ही होनी चाहिए। इन कैमरों से चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें – Women’s World Cup: जीत के बाद नहीं रुके हरमनप्रीत के आंसू! तिरंगे से लिपटकर मनाया जश्न, देखें Photos
अधिकारियों के चेंबर में लाइव प्रचारण होता है। ऐसे में अधिकारी कम से कम अपने विभाग के लोगों पर तो निगरानी रख सकते हैं। कौन यातायात व्यवस्था संभाल रहा है, कौन चौराहे के किनारे खड़े होकर केवल वाहनों की जांच के बहाने जेब गरम कर रहा है, पता चल जाएगा।
पूरे विभाग में GPSI की भरमार
पूरे यातायात विभाग में ग्रेप पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भरमार है। विभागीय स्तर पर पदोन्नत हुए जीपीएसआई को सर्वसामान्य तबादलों में ज्यादातर ट्रैफिक विभाग में ही पोस्टिंग मिली है। इसकी मुख्य वजह यह है कि सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचे इन पीएसआई को थानों की केस डायरी नहीं संभालनी है।
अपनी आखिरी पोस्टिंग में हर कोई चौके-छक्के लगाना चाहता है और रणनीति में कामयाब भी हो गया है, जबकि फील्ड पर युवा लोगों की नियुक्ति होनी चाहिए जो वाकई में यातायात सुधारने के लिए मेहनत कर पाएं। कुछ चुनिंदा जीपीएसआई ही रास्ते पर यातायात व्यवस्था संभालते दिखते हैं। अन्य एंट्री व्यवस्था बनाए रखने में चुस्त हैं। अब शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड की मदद ली जा रही है। होमगार्ड सड़कों पर बैटन लेकर व्यवस्था संभालते हैं, जबकि ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी एक किनारे पर केवल जांच अभियान चलाते हैं।
Nagpur traffic devastated extortion name of checking department awash gpsi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














