-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cleaning Worker Attempted Suicide In Nagpur Panic In Dental College
नागपुर में सफाई कर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास, डेंटल कॉलेज में मचा हड़कंप, आयोग ने ली दखल
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Suicide News: नागपुर में एक सफाई कर्मचारी ने फिर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद डेंटल कॉलेज में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद आयोग ने मामले की दखल ली।

नागपुर में सफाई कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश (फाइल फोटो)
Sanitation Worker Attempted Suicide: नागपुर में शासकीय दंत महाविद्यालय व अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर अपने घर में आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
अजय मलिक की बतौर सफाई कर्मचारी नियुक्ति कोरोना काल से पहले ही हुई। कुछ दिनों तक अजय ने नियमित रूप से नौकरी की लेकिन बीच में अनुपस्थित रहा। बुधवार की सुबह अजय की पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए गई। इसी दौरान उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी जिस वाहन से बच्चे को छोड़ने जा रही थी, उसका पेट्रोल खत्म होने के कारण वह बीच रास्ते से ही लौट आई।
तभी अजय को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आसपास शोर मचाया। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यालयीन सूत्रों ने बताया कि वह सेवा में नियमित रूप से हाजिर नहीं था। दो दिन पहले सेवा में शामिल होने के लिए वह अस्पताल आया लेकिन उसे ज्वाइन नहीं किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
सफाई कर्मचारी आयोग ने ली दखल
बताया गया कि उसने शासकीय दंत महाविद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी से उसे ज्वाइन करने का आग्रह किया था लेकिन अधिकारी ने फाइल लेने से इनकार कर दिया। जिस वजह से वह परेशान था। नौकरी से हाथ धोने के डर से आत्महत्या का प्रयास किए जाने की चर्चा है। दिनभर चर्चा का माहौल होने के कारण घटना की जानकारी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग तक पहुंची।
यह भी पढ़ें – मनपा का ‘मिशन रेबीज वैक्सीनेशन’ शुरू, 118 आवारा कुत्तों की हुई नसबंदी, पेट लवर्स ने कराया रजिस्टर
नियमित नहीं था कर्मचारी
आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है। अब गुरुवार को आयोग के अध्यक्ष सतीश डागोर जानकारी हासिल करेंगे। इस संबंध में अधिष्ठाता डॉ. मंगेश फडनाईक ने बताया कि महाविद्यालय के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की जानकारी मिली है। यह कर्मचारी कोरोना से पूर्व नियुक्त हुआ था लेकिन नियमित नहीं था। हमेशा गैर हाजिर रहता था। सुसाइड नोट के बारे में जानकारी नहीं है।
Cleaning worker attempted suicide in nagpur panic in dental college
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














