-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 14 February 2026 Horoscope Today Valentine Day In Hindi
Aaj Ka Rashifal 14 Feb: वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल! वृश्चिक को मिलेगा प्यार या मेष का बढ़ेगा खर्च?
- Written By: प्रीति शर्मा
Valentine Day Horoscope 2026: 14 फरवरी 2026 का राशिफल लेकर आया है आर्थिक लाभ और रिश्तों में मिठास के संकेत। जानिए अपनी राशि का हाल और बाजार में होने वाले बड़े बदलावों की पूरी जानकारी।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 14 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज का दिन विशेष रूप से पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा। यह दिन न केवल प्रेम के उत्सव का है बल्कि ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर व्यय का संकेत दे रहा है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन ध्यान रहे कि आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। व्यवसायिक कार्यों में विस्तार होगा और सामाजिक व्यस्तता बढ़ेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कानूनी पचड़ों और विवादों से दूरी बनाए रखना ही हितकर होगा। आपकी रुचि पठन-पाठन और रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। हालांकि, अपने व्यक्तिगत कार्यों को टालने की आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अस्वस्थता मानसिक चिंता का कारण बन सकती है। प्रयासों में कुछ बाधाओं का योग है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए रिश्तों के लिहाज से दिन बेहतरीन है। आपके परोपकारी स्वभाव के कारण यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधीनस्थों का उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कठिन कार्य भी सुगम हो जाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यापारियों को बड़े फायदे के लिए आज कुछ छोटे समझौते करने पड़ सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से पारिवारिक जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। आपके आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे, जिससे बैंक बैलेंस में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें:- February 2026 Love Horoscope: Valentine Month में किसकी बनेगी बात, किसका टूटेगा दिल? जानिए अपना राशिफल
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज राहत भरा दिन है। काफी समय से चले आ रहे विवादास्पद मामले सुलझ जाएंगे। प्रियजनों से मुलाकात आपके दिन को सुखद और यादगार बना देगी। सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरा होने से मन में हर्ष रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों का मधुर व्यवहार आज आकर्षण का केंद्र रहेगा। आप अपनी बातों से सबका दिल जीत लेंगे। हालांकि, आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन चुनौतियों को पार कर लेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सलाह है कि तर्क की बजाय भावनाओं को महत्व दें। आर्थिक समस्याओं का समाधान आसानी से निकल आएगा। आय के एक से अधिक स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के घर आज मेहमानों की आवाजाही रह सकती है, जिससे आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। विवादों को बातचीत से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और निजी पुरुषार्थ बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले अपनी वाणी के प्रभाव से बिगड़े हुए कामों को बना लेंगे। सामाजिक कार्यों की नई रूपरेखा पर विचार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन सफलता के लिए आपको श्रम अधिक करना पड़ सकता है। धैर्य न खोएं।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज किसी धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। काफी समय से अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन अंततः आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
मीन राशि के युवाओं के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज इच्छित अवसर मिल सकता है। कारोबारी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी और नए मित्रों का समागम आपके भविष्य के लिए उपयोगी रहेगा।
व्यापार भविष्य और बाजार की चाल
फाल्गुन कृष्ण द्वादशी को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी बाजार में हलचल देखी जाएगी। रूई और चांदी के भाव में तेजी रहने की संभावना है। खाद्य पदार्थों में गुड़, खांड, लाल मिर्च और सरसों के भाव में उछाल आ सकता है। वहीं सूखे मेवों में बादाम, पिस्ता और छुहारा में मंदी की चाल रहने की संभावना है। व्यापारियों को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज के दिन जन्म लेने वाले बालक अत्यंत मिलनसार और दयालु स्वभाव के होंगे। उनके हृदय में दूसरों के प्रति सहानुभूति रहेगी और वे उत्तम शिक्षा प्राप्त करेंगे। ऐसे बालक ईश्वर के प्रति गहरी आस्था रखेंगे और बातचीत की कला में निपुण होंगे। व्यवहार कुशलता के कारण वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ऐसे बच्चों की उन्नति अक्सर अपने जन्म स्थान से दूर जाकर होती है।
आज का भाग्यांक: 2789
Aaj ka rashifal 14 february 2026 horoscope today valentine day in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













