बावनकुले को निकाय चुनाव की कमान, भाजपा ने बनाया प्रदेश चुनाव प्रभारी

Chandrashekhar Bawankule : भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में निर्णय हुआ।
बावनकुले को निकाय चुनाव की कमान
बावनकुले को निकाय चुनाव की कमान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur News: राजस्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आयोजित बैठक में लिया गया।

प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बावनकुले के नाम की घोषणा की। बैठक में सभी जिला चुनाव प्रभारी, संगठन मंत्री, महामंत्री और कई मंत्री उपस्थित थे। लगभग तीन घंटे चली बैठक में राज्यभर की चुनाव तैयारियों का विभागवार प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।

सार्वजनिक आलोचना न करें

मुख्यमंत्री ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे महायुति (भाजपा-शिवसेना-राकां गठबंधन) को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी परिस्थिति में सहयोगी दलों की सार्वजनिक आलोचना न करें।

3 मंत्रियों की बनेगी समन्वय समिति

बावनकुले ने बताया कि महायुति में बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए हर जिले में तीन मंत्रियों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। इन समितियों में भाजपा, शिवसेना और राकां के एक-एक मंत्री शामिल होंगे।

महायुति की जीत...

उन्होंने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि गठबंधन के घटक दलों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद या मनमुटाव न हो। बावनकुले ने दावा किया कि महायुति आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में 51 प्रतिशत मत प्राप्त कर दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्यभर में विजय हासिल करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com