-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Buildings Dilapidated Yet Quality Education Strange Undertaking Of Nmc Workshop Of Headmasters
इमारतें जर्जर फिर भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मनपा का अजीबोगरीब उपक्रम, मुख्याध्यापकों की कार्यशाला
- Written By: नवभारत डेस्क

Repsentable Photo
नागपुर. मनपा स्कूलों की इमारतें जर्जर होने के कई मामले भले ही उजागर होते रहे हों लेकिन इसे दरकिनार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए मनपा की ओर से उपक्रम शुरू होने का दावा किया जा रहा है. ‘माझी शाला, सक्षम शाला’ का उपक्रम शुरू करने का हवाला देकर मंगलवार को महल स्थित टाउन हाल में मुख्याध्यापकों की कार्यशाला ली गई. जिसमें मनपा स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने का संकल्प जताया गया. हाल ही में सुरेन्द्रगढ़ स्थित कांचनमाला मनपा स्कूल का एक मामला उजागर हुआ था. जिसमें स्कूल शुरू रहते समय ही स्लैब का एक हिस्सा गिरने की घटना हुई थी. हालांकि इस दौरान सीढ़ियों पर से छात्रों का आना-जाना नहीं रहा, जिससे कोई भी घटना नहीं हुई. किंतु स्कूल की इमारत जर्जर होने का मामला निश्चित ही उजागर हुआ था.
प्राथमिक शिक्षा का स्तर बढ़ना जरूरी
पदाधिकारी और अधिकारियों का मानना था कि हाल ही में 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हुए हैं. जिसमें मनपा स्कूलों का सराहनीय परिणाम रहा है. सफलता का यह ग्राफ ऊंचा रहे, इसके लिए प्राथमिक शिक्षा का स्तर तथा उसकी गुणवत्ता में वृद्धि होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से मनपा प्रशासन अब निजी संस्थाओं के साथ मिलकर ‘मेरी स्कूल, सक्षम स्कूल’ का उपक्रम चलाने जा रही है. प्राथमिक शिक्षा का स्तर और उसकी गुणवत्ता में वृद्धि कैसे हो सकेगी. इसके लिए एक दिवसीय कार्यशाला लेकर मुख्याध्यापकों को मार्गदर्शन किया गया. शिक्षणाधिकारी प्रीति मिश्रिकोटकर, समर बजाज, जयश्री ओबेराय, दीमिनी मैनकर, मयुरेश भोवते, डॉ. वसुधा वैद्य उपस्थित थे.
चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों को प्रशिक्षण
बताया जाता है कि उपक्रम के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अलावा अंग्रेजी शिक्षा, हर माह बैठकें तथा इसके लिए चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. मनपा स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए आ रही समस्याओं को लेकर भी मुख्याध्यापकों और शिक्षकों की राय ली गई. उपक्रम में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया. राज्य की अन्य महानगर पालिका क्षेत्र में इसी कार्यक्रम के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य सफल होने का हवाला देते हुए नागपुर महानगर पालिका में भी इसकी सफलता की आशा जताई गई.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
ठाणे में दिवंगत भाऊसाहेब परांजपे की स्मृति में श्रद्धांजलि और छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Buildings dilapidated yet quality education strange undertaking of nmc workshop of headmasters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में बेकाबू हुआ आवारा कुत्तों का कहर; इस साल 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, सिडको में भारी दहशत
Jul 12, 2026 | 10:17 AMदिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
Jul 12, 2026 | 10:16 AMपहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Jul 12, 2026 | 10:15 AMगोविंदा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म सितंबर में होगी रिलीज, सुनीता आहूजा भी निभाएंगी खास रोल
Jul 12, 2026 | 10:10 AMKashmir Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से बाढ़, पहलगाम के होटल और घर पानी में डूबे
Jul 12, 2026 | 10:02 AM…तो मुझे मंदिर के सामने फांसी दे देना, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आरोपों पर आदेश बांदेकर का तीखा पलटवार
Jul 12, 2026 | 09:57 AMराम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
Jul 12, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














