- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp To Rehabilitate Kohle May Contest Graduate Elections
Nagpur Politics: बीजेपी करेगी सुधाकर कोहले का पुनर्वास, स्नातक चुनाव में हो सकते हैं उम्मीदवार
Nagpur District: पूर्व विधायक सुधाकर कोहले इस बार स्नातक चुनाव में पुनर्वास कर सकती है। 2 दिन पूर्व चुनाव को लेकर हुई बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इशारों-इशारों में कुछ संकेत दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे

बीजेपी करेगी कोहले का पुनर्वास, स्नातक चुनाव में हो सकते हैं उम्मीदवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: दक्षिण नागपुर से भाजपा विधायक रहे सुधाकर कोहले का पार्टी इस बार स्नातक चुनाव में पुनर्वास कर सकती है। आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में वे बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। दरअसल, भाजपा की लाइन रही है कि जो मतदाता पंजीयन प्रमुख होता है वही उम्मीदवार भी होता है। इस बार पूर्व विधायक सुधाकर कोहले को पंजीयन प्रमुख बनाया गया है। 2 दिन पूर्व चुनाव को लेकर हुई बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इशारों-इशारों में इसके संकेत भी दिए थे।
हालांकि चुनावी राजनीति में अंतिम क्षण तक कुछ गांरटी नहीं दी जा सकती क्योंकि इसके पूर्व भी बीजेपी ने एक पंजीयन प्रमुख को ऐन वक्त पर साइड कर झटका दिया था लेकिन चर्चा है कि इस बार किसी बाहरी को उम्मीदवारी नहीं दी जाएगी और कोहले पक्के उम्मीदवार हो सकते हैं।
मते के चलते कटा था पत्ता
बता दें कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में सुधाकर कोहले को दक्षिण नागपुर सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। वे चुनाव जीते थे। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें रिपीट करेगी लेकिन उनका पत्ता काटकर मोहन मते को टिकट दे दी गई। तब कोहले काफी नाराज हुए। उन्हें पार्टी ने नागपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाकर नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। वर्ष 2024 के चुनाव में वे फिर दक्षिण नागपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन मते को पार्टी ने रिपीट कर उन्हें निराश कर दिया था। कहा जा रहा है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में उन्हें मैदान में उतारकर पुनर्वास किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi की अपील पर बीजेपी का ईंधन बचाओ अभियान, आशीष अग्रवाल ने कही बड़ी बात; कार्रवाई की दी चेतावनी
मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन
नागपुर जिले के नरखेड़ में बंधारा मरम्मत की मांग तेज, टूटी पुलिया से बह रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान
नागपुर जिले के कन्हान-पारशिवनी में राशन संकट, गोदाम बदला तो बढ़ीं मुश्किलें? दुकानदारों ने उठाई आवाज
प्रतिष्ठा का प्रश्न
नागपुर संभाग में स्नातक चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह सीट जीती थी। वे विधान परिषद में विरोधी पक्षनेता रहे। 1995 में भाजपा-सेना युति सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ी व लोस चुनाव लड़ा। गडकरी के बाद अनिल सोले चुनकर आए। उस समय संदीप जोशी को पार्टी ने पंजीयन प्रमुख बनाया था लेकिन उम्मीदवारी सोले को दे दी थी।
ये भी पढ़े: सावधान! आज भी जारी रहेगी भारी बारिश; 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट
खोयी हुई सीट वापस पाने के लिए पूरा जोर
बीते चुनाव में सोले को दोबारा मौका देने की चर्चा थी लेकिन संदीप जोशी को मैदान में उतारा गया लेकिन वे मविआ उम्मीदवार अभिजीत वंजारी से हार गए। अब 1 वर्ष बाद फिर चुनाव होने वाला है और बीजेपी अपनी खोयी हुई सीट वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। उम्मीदवार के रूप में सुधाकर कोहले का नाम पहले क्रमांक पर बताया जा रहा है। अब समय पर क्या होता है, किसकी लाटरी लगती है और किसका गेम होता है, यह समय पर पता चलेगा।
Bjp to rehabilitate kohle may contest graduate elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
May 14, 2026 | 06:53 PMAIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मतीन का घर गिरा तो पूरा हिंदुस्तान देखेगा, हम खड़ा करेंगे आलीशान आशियाना
May 14, 2026 | 06:48 PMसड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
May 14, 2026 | 06:48 PMभंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
May 14, 2026 | 06:40 PMAdhik Maas Upay: रविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
May 14, 2026 | 06:34 PMOTT Releases Of The Week: ‘धुरंधर 2’ से ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
May 14, 2026 | 06:27 PMपुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार
May 14, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














