-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bhiwapur Truck Overturned In Flood Driver And Cleaner Missing
ड्राइवर को हिरोपंती पड़ी भारी, बाढ़ के तेज बहाव में पलट गया ट्रक, चालक और क्लीनर लापता
- Written By: किर्तेश ढोबले
राजस्व विभाग के कर्मचारी ने ड्राइवर को पुल पर ट्रक ले जाने से रोका लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और ट्रक पानी भरे पुल में डाल दिया। थोड़ी दूर जाकर ट्रक पानी के तेज बहाव में पलट गया। भिवापुर के तहसीलदार कल्याण कुमार डहाट ने बताया कि ट्रक बाहरी राज्य का होने से चालक और क्लीनर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश जारी है।

बाढ़ के तेज बहाव में पलट गया ट्रक (फोटो: वीडियो स्क्रीनग्रैब)
नागपुर/भिवापुर: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश जारी है। मराठवाडा से लेकर विदर्भ तक बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। भारी बारिश के कारण नदी नाले ऊफान पर है। इस बीच नागपुर जिले के भिवापुर तहसील में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उमरेड-सिर्सी-हिंगनघाट मार्ग पर चिखलापार के पास बाढ़ के बहते पानी में डूबे पुल को पार करने के प्रयास में एक ट्रक नांद नदी में बह गया। ट्रक के साथ ड्राइवर और क्लीनर भी बह गया। अब तक उनका पता नही चल पाया है। यह दुर्घटना रविवार की शाम करीब 4.45 बजे हुई।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10-12 दिनों से नागपुर समेत पूरे जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भी सुबह से ही कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला सिटी में जारी रहा। इस कारण नांद नदी में बाढ़ आ गई। इस दौरान उमरेड-सिर्सी- हिंगनघाट मार्ग के चिखलापार के समीप स्थित पुल से 4 से 5 फुट ऊपर बह रहा था। जिसकी वजह से रविवार सुबह से ही इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया था।
तेज बहाव में पलट गया ट्रक
ऐसे में शाम करीब 4.45 बजे उमरेड से सिर्सी-हिंगनघाट की ओर जाने वाले ट्रक के ड्राइवर ने पुल पार करने की कोशिश की। पुल पर बाढ़ का पानी लगातार बह रहा था। राजस्व विभाग के कर्मचारी दोनों ओर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए मौजूद थे। उन्होंने ड्राइवर को पुल पर ट्रक ले जाने से रोका लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और ट्रक पानी भरे पुल में डाल दिया। थोड़ी दूर जाकर ट्रक पानी के तेज बहाव में पलट गया। उसका पिछला हिस्सा नदी में और सामने के दोनों चक्के पुल पर अटक गए। इस अवस्था में करीब 10 मिनट तक ट्रक पुल पर अटका रहा।
सम्बंधित ख़बरें
बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, शीशे पर दागी गोली, बोरी में भरकर ले गए गहने, देखें VIDEO
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
बाढ़ में बह गए ड्राइवर व क्लीनर
इस दौरान ड्राइवर व क्लीनर को ट्रक से बाहर आने को कहा गया लेकिन दोनों ट्रक के केबिन पर चढ़ गए। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए पुल के किनारे खड़े लोगों को आवाज भी लगाई। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश भी की परंतु इसके पहले की वे ट्रक के पास पहुंचते पानी प्रवाह बढ़ गया और ट्रक बाढ़ में बह गया। ड्राइवर और क्लीनर भी ट्रक के साथ बह गये। दोनों की तलाश की जा रही है। भिवापुर के तहसीलदार कल्याण कुमार डहाट ने बताया कि ट्रक बाहरी राज्य का होने से चालक और क्लीनर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश जारी है।
Bhiwapur truck overturned in flood driver and cleaner missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले की सख्ती से आम जनता बेहाल: विदेश जाने वाले छात्र परेशान, BMC में हंगामा
Jul 21, 2026 | 11:34 AM23 दिनों से अनशन पर Sonam Wangchuk, कैसी है अब उनकी सेहत? अस्पताल ने जारी किया मेडिकल अपडेट
Jul 21, 2026 | 11:29 AM‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Jul 21, 2026 | 11:28 AMबंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, शीशे पर दागी गोली, बोरी में भरकर ले गए गहने, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:20 AMमुंबई में प्रतिबंधात्मक आदेश उल्लंघन पर पुलिस सख्त: आजाद मैदान से दादर तक 5 FIR, चैत्यभूमि केस की जांच शुरू
Jul 21, 2026 | 11:17 AMभ्रष्ट मंत्रियों का समर्थन करके मोदी कर रहे हैं देशद्रोह! ‘सामना’ के संपादकीय में केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Jul 21, 2026 | 11:15 AMयवतमाल में फूटा जनाक्रोश: वांगचुक के समर्थन व जंतर-मंतर आंदोलन के पक्ष में संविधान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन
Jul 21, 2026 | 11:15 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM











