मेरठ से दिल्ली अब सिर्फ 55 मिनट में, PM मोदी और CM योगी आज दिखाएंगे मेट्रो को हरी झंडी

Delhi Meerut RRTS: सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन 215 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा और 15 मीटर ऊंचा है। यह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है।
Namo Bharat Train Meerut Delhi
नमो भारत (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Namo Bharat Metro: दिल्ली से मेरठ जाने का समय अब और भी कम होने वाला है। आज (22 फरवरी) से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ (मोदीपुरम) के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन 'नमो भारत' (RAPIDX) का संचालन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे 82 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ 55-60 मिनट में तय किया जा सकेगा। यह ट्रेन दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को बेहद कम कर देगी, जो अब तक काफी लंबी मानी जाती थी।

कौन-कौन से स्टेशन से गुजरेगी यह ट्रेन?

यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार से होते हुए उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, और मोदीपुरम तक जाएगी। मेरठ में ट्रेन मेरठ दक्षिण, परतापुर, रिथानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगम पुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ उत्तर, और मोदीपुरम डिपो तक जाएगी।

ट्रेन की तकनीकी विशेषताएँ

नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है और इसे ऑल वेदर ट्रेन के रूप में डिजाइन किया गया है, ताकि हर मौसम में यात्रा सुरक्षित, तेज, और सुविधाजनक हो। इस ट्रेन की सवारी हाल ही में 1.25 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। यह ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय कॉरिडोर का हिस्सा है, जो मेरठ को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, और अन्य एनसीआर क्षेत्रों से सीधे जोड़ता है।

सराय काले खां मल्टी हब

दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन अब एक मल्टी-मॉडल हब बन रहा है, जहां मेट्रो, बस, और रेलवे की कनेक्टिविटी मिलेगी। यह स्टेशन नमो भारत कॉरिडोर का सबसे बड़ा स्टेशन है, और यहां एक नया बस अड्डा भी विकसित किया जा रहा है, जिससे अंतरराज्यीय यात्रा को सुविधाजनक बनाया जाएगा। इस हब से यात्रा करना अब बेहद आरामदायक और सुरक्षित होगा, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर और भी आसान हो जाएगा।

सराय काले खां मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशन

सराय काले खां मेट्रो स्टेशन 6 प्लेटफॉर्म वाला है, जिसमें 4 ट्रैक और 6 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए 5 एंट्री-एग्जिट गेट, 14 लिफ्ट, 18 एस्केलेटर, सीसीटीवी, और 6 ट्रैवलेटर लगाए गए हैं। यह स्टेशन 215 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा, और 15 मीटर ऊंचा है, और यह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। यह स्टेशन दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर से भी जुड़ा होगा। इस नई ट्रेन सेवा से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा के समय में भारी कमी आएगी और यह दोनों शहरों के बीच यात्रा को और भी सुगम और तेज बना देगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com