चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती: सदाबहार चिकनकारी अब शॉर्ट कुर्तियों में भी धूम मचा रही है। पेस्टल रंगों जैसे स्काई ब्लू, बेबी पिंक और लेमन येलो में चिकनकारी कुर्तियां जींस या व्हाइट ट्राउजर के साथ बेहद रॉयल लुक देती हैं। यह ऑफिस वेयर के लिए एक सोबर और क्लासी ऑप्शन है।