-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Before Holi City Was Showered With Colours Champions Trophy Victory Was Celebrated With Fireworks In Nagpur
Nagpur News: होली से पहले नागपुर में हुई रंगों की बौछार, चैंपियंस ट्रॉफी जीत का गुलाल व आतिशबाजी के साथ जश्न
- Written By: आंचल लोखंडे
रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जैसे ही भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड को करारी मात दी, वैसे ही दोपहर बाद से सूनी पड़ी सिटी की सड़कें जश्न से सराबोर हो गईं।

उपराजधानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीत की खुशी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने इतिहास रच दिया है। दुबई में खेले गए इस शानदार फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने भारत को तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जैसे ही भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड को करारी मात दी, वैसे ही दोपहर बाद से सूनी पड़ी सिटी की सड़कें जश्न से सराबोर हो गईं।
हालांकि इस बार काफी हाउस चौक के बजाय लक्ष्मी भवन चौक भारत की जीत का जश्न का ठिकाना बना। जीत के साथ ही शहर के युवा बड़ी संख्या में तिरंगे लेकर लक्ष्मी भवन चौक की ओर बढ़े। कुछ ही देर में यहां मजमा लग गया और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे से गूंजने लगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर 12 सालों के अंतराल के बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है।
डीजे सांग्स पर जमकर नाच-गाना
इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली, जो जीत में अहम भूमिका रही। इस मुकाबले में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही काफी शानदार रही। जीत के साथ ही युवा अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर धरमपेठ की ओर बढ़ने लगे। इस पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिस की सख्ती के चलते काफी हाउस चौक पर युवाओं का जमा नहीं होने दिया गया। ऐसे में सभी लक्ष्मी भवन चौक पर जमा हो गए। यहां कारों में लगे डीजे सांग्स पर जमकर नाच-गाना हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पटाखों की गूंज और आतिशबाजी
जीत के साथ ही युवा अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर धरमपेठ की ओर बढ़ने लगे। इस पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिस की सख्ती के चलते काफी हाउस चौक पर युवाओं का जमा नहीं होने दिया गया। ऐसे में सभी लक्ष्मी भवन चौक पर जमा हो गए। यहां कारों में लगे डीजे सांग्स पर जमकर नाच-गाना हुआ। कुछ ही देर में पटाखों की गूंज और अनारदानों की रोशनी ने जश्न को और अधिक चमकदार बना दिया। देखते ही देखते यहां हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। उधर सिटी के कई होटलों, रेस्टोरेंट और गार्डन रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन पर ग्राहकों को मैच दिखाने का इंतजाम किया गया था। भारत की शानदार जीत के साथ ही यहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने भी जमकर जश्न मनाया। हाईवे पर बने रेस्टोरेंट में देर रात तक जश्न मनाया जाता रहा।
रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन
कुछ ही देर में पटाखों की गूंज और अनारदानों की रोशनी ने जश्न को और अधिक चमकदार बना दिया। देखते ही देखते यहां हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। उधर सिटी के कई होटलों, रेस्टोरेंट और गार्डन रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन पर ग्राहकों को मैच दिखाने का इंतजाम किया गया था। भारत की शानदार जीत के साथ ही यहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने भी जमकर जश्न मनाया। हाईवे पर बने रेस्टोरेंट में देर रात तक जश्न मनाया जाता रहा।
पुलिस ने भी संभाला मोर्चा
पुलिस ने संभाला मोर्चा। उधर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए पुलिस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया था। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे नहीं लगने दिए गए। वहीं लोगों को बहुत देर तक एक जगह खड़े रहने देने के बजाय वहां से हटाया जाता रहा। हालांकि इससे क्रिकेट प्रेमियों के जश्न में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। वहां से हटकर सभी दूसरे स्थानों पर डांस करने लगे। वहीं देर रात तक क्रिकेट प्रेमी भारत का तिरंगा लहराते हुए चौक पर आते रहे।
Before holi city was showered with colours champions trophy victory was celebrated with fireworks in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
















