- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Beaten Up After Being Held Hostage At Gunpoint Fir Against Bar Owners Nagpur
Nagpur News: अपराधियों कि खुलेआम दबंगई, पिस्तौल की नोक पर ग्राहक को बंधक बनाकर पीटा, बार मालिक के खिलाफ FIR
- Written By: आंचल लोखंडे
पांचपावली परिसर में एक बार के मालिकों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक को एक कमरे में बंधक बना लिया। पिस्तौल की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह पीटा।

पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर पीटा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: पांचपावली परिसर में एक बार के मालिकों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक को एक कमरे में बंधक बना लिया। पिस्तौल की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आंबेडकर रोड, पांचपावली निवासी संघरत्न मिलिंद भोयर (31) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपियों में बाबा बुद्धाजीनगर निवासी गगनदीप सिंह, हरविंदर सिंह तलवार और प्रीतपाल सिंह सुरजीत सिंह समलोक का समावेश है। दोनों इंदोरा चौक के समीप स्थित कमल बार एंड रेस्टोरेंट चलाते हैं।
संघरत्न सब्जी विक्रेता है और समय-समय पर बार में शराब पीने जाता था। इसी दौरान उसकी गगनदीप से पहचान हुई थी। करीब 3-4 महीने पहले पैसों के लेन-देन को लेकर गगनदीप से विवाद हुआ था। परिचित होने के कारण संघरत्न ने पुलिस से शिकायत नहीं की। रविवार की रात 12.45 बजे संघरत्न अपने दोस्त ऋषभ समुद्रे के साथ बार में शराब पीने गया। गगनदीप ने उसे देखते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।
‘तेरी बदमाशी खत्म करता हूं…’
इसके बाद दोनों सड़क की दूसरी तरफ जाकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद गगनदीप ने उसे दोबारा बुलाया। उसे बार के भीतर एक रूम में ले गया और जमकर मारपीट की। डर के मारे ऋषभ वहां से भाग निकला। तभी गगनदीप ने प्रीतपाल को वहां बुला लिया। प्रीतपाल हाथ में पिस्तौल लेकर कमरे में दाखिल हुआ। “तेरी बदमाशी खत्म करता हूं,” कहकर संघरत्न पर पिस्तौल तान दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
अपराध जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
जान से मारने की धमकी
दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर जमकर मारपीट की। किसी तरह संघरत्न वहां से भाग कर अपने घर पहुंचा। ऋषभ को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। पांचपावली पुलिस ने पहले तो आनाकानी की लेकिन बाद में गगनदीप और प्रीतपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण की जांच जारी थी।
चाकू के साथ धरा गया युवक
तो वहीं एक दूसरे मामले में सीताबर्डी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को परिसर में चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी कांजी हाउस, बिनाकी मंगलवारी निवासी अंकुश सुनील कलसाहित (20) बताया गया। रविवार को रात 9 बजे पुलिस दस्ता सिविल लाइन्स परिसर में गश्त कर रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली कि आकाशवाणी चौक के समीप एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। अंकुश अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। उसे पकड़कर तलाशी लेने पर चाकू बरामद हुआ। वह किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बैठा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और मुंबई पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Beaten up after being held hostage at gunpoint fir against bar owners nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














