-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aditya Thackeray Meets Pankaja Munde Mva Rift Mlc Danve Clashes
आदित्य ठाकरे व पंकजा मुंडे की मुलाकात, सियासी खिचड़ी या सिर्फ शिष्टाचार? महाराष्ट्र की राजनीति फिर आएगा भूचाल
- Written By: गोरक्ष पोफली
MVA rift MLC election: पंकजा मुंडे से मिले आदित्य ठाकरे। नदी प्रदूषण के बहाने क्या फिर साथ आएंगे उद्धव और भाजपा? जानें MLC उम्मीदवार चयन को लेकर MVA में मचे घमासान और बैठकों का पूरा सच।

पंकजा मुंडे के रामटेक स्थित आवास पर आदित्य ठाकरे और वंदना चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Aditya Thackeray meets Pankaja Munde: महाराष्ट्र की राजनीति में दांव-पेंच का खेल इस कदर उलझ गया है कि अब यह समझ पाना मुश्किल है कि कौन किसका दोस्त है और कौन दुश्मन। कल जब शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने भाजपा नेता मुरलीधर मोहोल से मुलाकात की, तो कयासों का बाजार गर्म था। लेकिन अब आदित्य ठाकरे और पंकजा मुंडे की मुलाकात ने इन कयासों को एक नई ऊंचाई दे दी है।
नदी प्रदूषण का बहाना या गठबंधन का नया ठिकाना?
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक आदित्य ठाकरे और वंदना चव्हाण उनके रामटेक स्थित आवास पर आए थे। पंकजा मुंडे के मुताबिक, चर्चा का मुख्य विषय नदी प्रदूषण था और इस मुद्दे पर विस्तार से सकारात्मक बातचीत हुई। हालांकि, राजनीति के जानकार इसे सिर्फ नदी प्रदूषण तक सीमित नहीं देख रहे हैं। पंकजा मुंडे और ठाकरे परिवार के पुराने मधुर संबंध जगजाहिर हैं। ऐसे समय में जब शिवसेना (UBT) अपने ही गठबंधन के साथियों (कांग्रेस और NCP-SP) से नाराज चल रही है, भाजपा नेताओं के साथ इन बैक-टू-बैक बैठकों ने घर वापसी की चर्चाओं को हवा दे दी है।
नदी प्रदूषणाच्या संदर्भात काही महत्वाच्या विषयांवर चर्चा करण्यासाठी आमदार श्री आदित्य ठाकरे, श्रीमती वंदना चव्हाण हे आज माझ्या रामटेक या निवासस्थानी आले होते, यावेळी प्रदूषणाच्या मुद्द्यावर विस्तृत आणि सकारात्मक चर्चा झाली.@AUThackeray @MPVandanaChavan pic.twitter.com/OPVN6xqXqI — Pankaja Gopinath Munde (@Pankajamunde) April 29, 2026
MLC उम्मीदवारी और MVA में बढ़ती दरार
महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवसेना (UBT) द्वारा अंबादास दानवे को विधान परिषद (MLC) का उम्मीदवार घोषित करने के एकतरफा फैसले ने गठबंधन में आग लगा दी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस फैसले से पहले कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया। वडेट्टीवार का मानना है कि इस सीट पर उद्धव ठाकरे को खुद खड़ा होना चाहिए था, न कि दानवे को।
रोहित पवार (NCP-SP) के बयानों में भी इस फैसले को लेकर हिचकिचाहट साफ नजर आ रही है। गठबंधन में बढ़ती इस अस्थिरता और भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती नजदीकी ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शिवसेना (UBT) फिर से मायके यानी भाजपा के साथ जाने का मन बना रही है?
सम्बंधित ख़बरें
नासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Sambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
यह भी पढ़ें: MVA में महा-संग्राम, Ambadas Danve के नाम पर कांग्रेस बिफरी, क्या फिर मायके लौटेंगे उद्धव ठाकरे?
क्या शिवसेना (UBT) का पैर फिर फिसलेगा?
संजय राउत का मुरलीधर मोहोल से मिलना और फिर आदित्य ठाकरे का पंकजा मुंडे से मिलना, महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान ने भी आग में घी डालने का काम किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें छिपकर मिलने की जरूरत नहीं है। क्या कांग्रेस और शरद पवार के साथ बढ़ते मतभेदों के कारण उद्धव सेना फिर से भाजपा के साथ भरत-मिलाप की तैयारी में है? क्या MLC चुनाव के बहाने गठबंधन टूटने की कगार पर है? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएंगे।
Aditya thackeray meets pankaja munde mva rift mlc danve clashes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
Jun 25, 2026 | 08:56 AMवेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:52 AMनासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Jun 25, 2026 | 08:45 AMEkadashi Story: आज निर्जला एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल
Jun 25, 2026 | 08:43 AMग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
Jun 25, 2026 | 08:34 AMफ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल
Jun 25, 2026 | 08:28 AMमुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM












