- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- A New Tiger Entered The Navegaon Nagzira Tiger Reserve
नवेगांंव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व में नए बाघ की एंट्री, पैठ जमाने पुराने बाघाें को उतार रहा मौत के घाट
- Written By: आकाश मसने
वनपरिक्षेत्र नागझिरा अभयारण्य अंतर्गत सह वन क्षेत्र नागझिरा संकुल, नियत क्षेत्र नागझिरा 1, कक्ष क्र. 96 के मंगेझरी रोड नागदेव पहाड़ी में एक नर बाघ घुस आया है जो परिक्षेत्र में अपनी पैठ जमाने के लिए एक के बाद एक बाघों को मार रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: वनपरिक्षेत्र नागझिरा अभयारण्य अंतर्गत सह वन क्षेत्र नागझिरा संकुल, नियत क्षेत्र नागझिरा 1, कक्ष क्र. 96 के मंगेझरी रोड नागदेव पहाड़ी में एक नर बाघ घुस आया है जो परिक्षेत्र में अपनी पैठ जमाने के लिए एक के बाद एक बाघों को मार रहा है। रविवार को इस परिसर में वर्चस्व की लड़ाई में इस बाघ ने नर बाघ T-9 को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सोमवार को T-4 नामक बाघिन का एक शावक मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर एक अन्य बाघ के नाखूनों के निशान पाये जाने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी बाघ ने इसे भी मार डाला। वन विभाग इसकी जांच में जुटा है।
जानकारी अनुसार T-9 बाघ की मौत के बाद इस मामले की जांच करने के लिए जयरामेगौड़ा आर, उप वन संरक्षक तथा क्षेत्र संचालक, नवेगांव नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र, गोंदिया तथा राहुल गवई, उपसंचालक, नवेगांव नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र साकोली के मार्गदर्शन में गठित नागझिरा वन परिक्षेत्र में क्षेत्रीय वन कर्मचारियों का दल क्षेत्र की जांच कर रहा था।
यह भी पढ़ें:– वन विभाग की गिरफ्त में आदमखोर बाघ, 2 लोगों व मवेशियों को बना चुका था शिकार
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
नागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
संवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर
इस दौरान सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे कक्ष क्रमांक 99 नियत क्षेत्र नागझिरा-4 सह वन क्षेत्र नागझिरा संकुल में बिट रक्षक एके पटले की टीम को एक नर बाघ मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी वरिष्ठ वन अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
राष्ट्रीय व्याघ्र संवर्धन प्राधिकरण के प्रमाणभूत कार्यपद्धति अनुसार गठित समिति द्वारा घटनास्थल परिसर व मृत बाघ की जांच की गई। पशु वैद्यकीय अधिकारियों की टीम द्वारा मृत बाघ का पोस्टमार्टम कर उसका विसरा सैंपल जांच के लिए लिया गया। जांच में पता चला है कि मृत बाघ नागझिरा वन परिक्षेत्र के T-4 बाघिन का अवयस्क 20 से 22 महीने का नर शावक है।
यह भी पढ़ें:– बदलापुर एनकाउंटर: CM शिंदे का विपक्ष को करारा जवाब, बोले- पहले की फांसी की मांग अब उठा रहे सवाल
ट्रैप कैमरे में कैद हुआ बाघ
वन अधिकारियों ने परिसर में लगे ट्रैप कैमरे की जांच की तो उसमे एक नया वयस्क नर बाघ उक्त परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया। इस नए नर बाघ के साथ हुई झड़प में T-9 नर बाघ व T-4 बाघिन के अवयस्क शावक की मौत होने का प्राथमिक तौर पर कयास लगाया जा रहा है। इस संदर्भ में आगे की जांच उपसंचालक, नवेगांव नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र के मार्गदर्शन में वीएम भोसले, वन परिक्षेत्र अधिकारी नागझिरा वन्य जीव अभयारण्य द्वारा की जा रही है।
A new tiger entered the navegaon nagzira tiger reserve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
May 26, 2026 | 04:23 PMवर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
May 26, 2026 | 04:22 PMRaja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
May 26, 2026 | 04:21 PM‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
May 26, 2026 | 04:18 PMBabil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है
May 26, 2026 | 04:15 PMमहाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
May 26, 2026 | 04:14 PMनितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
May 26, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM












