-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Bhandewadi Dumping Yard Scam Abhijit Jha Allegation
नागपुर मनपा में करोड़ों का कचरा घोटाला? कांग्रेस पार्षद के आरोपों से हड़कंप, बड़े अधिकारी रडार पर
- Written By: आकाश मसने
NMC Corruption: नागपुर महानगरपालिका में नदी-नालों की सफाई और भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप। कांग्रेस पार्षद अभिजीत झा ने उच्च स्तरीय जांच और अधिकारी के निलंबन की मांग की है।

नागपुर महापौर नीता ठाकरे को ज्ञापन सौंपते स्थायी समिति के सदस्य अभिजीत झा (फोटो: नवभारत)
Nagpur Dumping Yard Scam: नागपुर महानगरपालिका में एक बड़े घोटाले का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस पार्षद अभिजीत झा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। पार्षद और स्थायी समिति के सदस्य अभिजीत झा ने महापौर नीता ठाकरे को पत्र लिखकर नदी-नालों की सफाई और भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है
सफाई के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी
नगरसेवक झा ने आरोप लगाया है कि नदी-नालों की सफाई के दौरान नागपुर मनपा की अपनी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है लेकिन बिल निजी ठेकेदारों के नाम पर निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा काम की अवधि, डंपर (टिपर) के फेरे, गाद निकालने और उसके निपटान के साथ-साथ पिछले 3 वर्षों के खर्च और वास्तविक काम में भारी विसंगतियां पाई गई हैं।
उन्होंने यह भी उजागर किया कि पहले जो काम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मुफ्त या कम लागत में होते थे उन्हें जानबूझकर निजी ठेकेदारों को सौंप दिया गया जिससे महानगरपालिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस पूरी प्रक्रिया में कार्यशाला विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है और निविदा प्रक्रिया (टेंडर) से लेकर बिलों की मंजूरी तक की जांच की मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
रोहिदास राठौड़ के निलंबन की मांग
पत्र में भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड के प्रबंधन को भी गंभीर संदेह के घेरे में रखा गया है। वजन कांटा प्रक्रिया, वाहनों की एंट्री, वसूली और परिवहन में भारी अपारदर्शिता का आरोप लगाया गया है। इस मामले में घनकचरा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों, ठेकेदारों और विशेष रूप से रोहिदास राठौड़ की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नगरसेवक झा ने रोहिदास राठौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में गर्मी का तांडव: 10 दिनों में 13 अज्ञात लोगों की मौत, क्या लू ने ली जान या मामला कुछ और?
मांगों पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध
- उच्च स्तरीय जांच व ऑडिट : पिछले 3 वर्षों के सभी बिलों, कार्यादेशों, डंपर के फेरों और मशीनरी के उपयोग का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाएं।
- तकनीकी निगरानी और पारदर्शिता : भांडेवाड़ी परिसर, वजन कांटा और पार्किंग क्षेत्र में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और इसका सीधा प्रसारण महापौर और आयुक्त के कक्ष से जोड़ा जाए।
- जीपीएस ट्रैकिंग : सभी पोकलेन, जेसीबी और टिपर वाहनों को जीपीएस (भौगोलिक स्थान नोंद प्रणाली) से जोड़ा जाए और लॉग बुक की जांच के बाद ही बिल मंजूर किए जाएं।
- कठोर कार्रवाई : दोषी अधिकारियों, सलाहकारों और ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई हो और दागी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में डाला जाए। सभी देयकों (बिलों) की मंजूरी आयुक्त स्तर पर जांच के बाद ही हो।
- मशीनरी की खरीद : मनपा शहर के स्थायी कामों के लिए अपनी खुद की जेसीबी और टिपर जैसी मशीनरी खरीदे।
Nagpur nmc bhandewadi dumping yard scam abhijit jha allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ये सीट कांग्रेस की थी और कांग्रेस के ही पास गई…उपचुनाव में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव का पहला रिएक्शन
Aug 03, 2026 | 10:06 PMरांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PMपाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने 30 Lashkar Terrorists को मारा, वीडियो से हुआ खुलासा
Aug 03, 2026 | 10:04 PMSurya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
Aug 03, 2026 | 10:00 PMमहोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
Aug 03, 2026 | 09:59 PMबाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM













