-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Nirupam Attacks Nana Patole Over Feet Washing Viral Video
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
- Written By: गोरक्ष पोफली
Nana Patole viral video: गुरु पूर्णिमा पर कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर धोते समर्थकों का वीडियो वायरल होने पर संजय निरुपम ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने पटोले के इस रवैये को बेहद शर्मनाक बताया।

संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Nirupam Attacks Nana Patole: शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने सोमवार को एक वायरल वीडियो की निंदा की, जिसमें कांग्रेस नेता नाना पटोले को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किया जा रहा है और जिसमें दो लोग उनके पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। निरुपम ने इस घटना को ‘बेहद शर्मनाक बताया। गुरु पूर्णिमा के एक कार्यक्रम के दौरान दो पुरुषों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर धोते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया।
भाजपा ने इस घटना का मजाक उड़ाते हुए इसे कांग्रेस संस्कृति का प्रतिबिंब बताया है। हालांकि, नाना पटोले ने घटना का बचाव करते हुए कहा कि उनके पैर छूने वाले लोग उनके परिवार के युवा सदस्य थे। वायरल वीडियो में पटोले सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि दो लोग उनके पैर धो रहे हैं और उन पर फूल बरसा रहे हैं। रस्म के तौर पर उनके पैरों के पास फल भी रखे गए थे।
निरुपम का तीखा हमला
निरुपम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, नाना पटोले का यह वीडियो बेहद शर्मनाक है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनके तथाकथित शिष्य उनके पैर दूध से धोते हुए दिखाई दे रहे है। बाबा राम रहीम और बाबा रामपाल की तरह नाना पटोले भी घमंड से भरे रवैये के साथ मोबाइल पर स्कॉल करते हुए बैठे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Bhandara News: भागडी में दूषित जलापूर्ति से हजारों ग्रामीणों पर बीमारियों का खतरा, जल शुद्धिकरण केंद्र की मांग
सबसे पहले तो पैर दूध से धुलवाना किसी आध्यात्मिक गुरु के लिए भी उचित नहीं है, राजनेता की तो बात ही छोड़िए। गुरु पूर्णिमा पर गुरु के प्रति आदर दिखाया जा सकता है लेकिन इस तरह से पैर दूध से धोने का क्या अर्थ है?
राहुल गांधी और पप्पू यादव पर दर्ज एफआईआर
उन्होंने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छा निर्णय है। अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी के विरोध में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह महज एक नाटक था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध प्रदर्शन सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अपमानजनक था।
यह भी पढ़ें: मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
सनातन धर्म का किया गया अपमान
निरुपम ने कहा, मेरा मानना है कि वह प्रस्तुति संपूर्ण सनातन धर्म का अपमान थी। भगवा वस्त्र पहने पप्पू यादव ने साधु का रूप धारण किया और ऐसा अभिनय किया मानों वह दान की रकम चुरा रहा हो। राहुल गांधी भी इस प्रस्तुति का हिस्सा बने। उन्होंने दान करते हुए एक भक्त की भूमिका निभाई, जिसे बाद में पप्पू यादव के किरदार द्वारा चुराया हुआ दिखाया गया।
Sanjay nirupam attacks nana patole over feet washing viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMBYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
Aug 03, 2026 | 09:43 PMसीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 09:41 PMशराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMकैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
Aug 03, 2026 | 09:29 PMमुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














