-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Cm Mohan Yadav First Reaction Datia By Election Result
ये सीट कांग्रेस की थी और कांग्रेस के ही पास गई…उपचुनाव में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव का पहला रिएक्शन
- Written By: सजल रघुवंशी
Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में हार के बाद सीएम मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'कांग्रेस की ही सीट थी, फिर भी भाजपा को मिले 1700 ज्यादा वोट'।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Reaction On Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस नतीजे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने कहा कि दतिया पहले से कांग्रेस की सीट थी और अब भी कांग्रेस के पास ही गई है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा को इस बार लगभग 1,700 अधिक वोट मिले हैं।
जनता का फैसला लोकतंत्र की ताकत- सीएम मोहन यादव
दतिया उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे मजबूत माध्यम है और जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक वोट मिले हैं, जो जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जो आजादी के बाद पहली बार संभव हुआ। इसके अलावा भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर भी जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना
MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
“जनादेश स्वीकार है, आगे और मजबूती से लड़ेंगे चुनाव”
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी दल अपने-अपने विचार जनता के सामने रखते हैं और अंतिम निर्णय मतदाताओं का होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है और इस हार को स्वीकार करती है। साथ ही भरोसा जताया कि पार्टी भविष्य के चुनावों में और अधिक मजबूती, बेहतर रणनीति और नए उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी तथा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
#WATCH | Bhopal | On Datia bypoll results, Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav says, “…It is a different matter that we received 1,700 more votes than we did in the last Assembly election. The trust that the public places in us through elections and democracy reflects our… pic.twitter.com/PGH7KMXT8m — ANI (@ANI) August 3, 2026
क्या नरोत्तम मिश्रा का टिकट बदलना पड़ा भाजपा को भारी?
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने छह बार के विधायक और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उम्मीदवार बदलने का फैसला पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: सीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, हाईवे जाम किया और कई स्थानों पर तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें पुलिसकर्मी घायल हुए। हालांकि बाद में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों से शांत रहने और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करने की अपील की, लेकिन चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं जा सके।
Cm mohan yadav first reaction datia by election result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ये सीट कांग्रेस की थी और कांग्रेस के ही पास गई…उपचुनाव में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव का पहला रिएक्शन
Aug 03, 2026 | 10:06 PMरांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PMपाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने 30 Lashkar Terrorists को मारा, वीडियो से हुआ खुलासा
Aug 03, 2026 | 10:04 PMSurya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
Aug 03, 2026 | 10:00 PMमहोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
Aug 03, 2026 | 09:59 PMबाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM














