-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Surya Grahan 2026 12 August Biggest Solar Eclipse India Impact
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
- Written By: सीमा कुमारी
Surya Grahan 2026 In India : 12 अगस्त 2026 को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जानें क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसका क्या प्रभाव रहेगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

सूर्य ग्रहण (सौ.AI)
Solar Eclipse 12 August 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से सूर्य ग्रहण का बड़ा महत्व होता है। इस साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। जो कि साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, ऐसा दुर्लभ और अद्भुत नजारा पूरे 100 साल बाद देखने को मिलेगा। इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे दुनिया के कई देशों में साफ-साफ देखा जा सकेगा।
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिससे दोपहर के समय भी रात जैसा अंधेरा छा जाता है। इस अनोखी घटना को लेकर वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों, दोनों की ही खास नजर है।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों के मुताबिक, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस के कुछ हिस्सों और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में दिखाई देगा। इसके अलावा, यूरोप और उत्तर अफ्रीका के कई देशों जैसे मोरक्को और अल्जीरिया में आंशिक (आधा) सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा, जहां सूर्य का एक बड़ा हिस्सा चंद्रमा से ढका हुआ नजर आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
मंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Sawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
सुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
ये भी पढ़ें-सावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
भारत में दिखेगा या नहीं सूर्य ग्रहण?
खगोलीय जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, रूस और यूरोप के कुछ हिस्सों में नजर आएगा. इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखें
ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने चाहिए। इस दौरान उन्हें घर के भीतर रहना चाहिए, तेज धार वाले उपकरणों का उपयोग करने से बचना चाहिए और भगवान के मंत्रों का स्मरण करना चाहिए।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, दान-पुण्य तथा घर में गंगाजल का छिड़काव करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में आदित्य हृदय स्तोत्र, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष फलदायी माना जाता है।
साथ ही जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है।
Surya grahan 2026 12 august biggest solar eclipse india impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
Aug 03, 2026 | 10:00 PMमहोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
Aug 03, 2026 | 09:59 PMबाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
Aug 03, 2026 | 09:55 PMस्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
Aug 03, 2026 | 09:46 PMBYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
Aug 03, 2026 | 09:43 PMसीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 09:41 PMशराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM














