-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Three Youth Deaths Police Investigation
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Suicide Case: नासिक शहर के पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर क्षेत्रों में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हुई। तीनों मामलों में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर जांच शुरू की है।

युवकों की खुदखुशी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Three Youth Deaths: नासिक शहर में खुदकुशी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार 2 अगस्त को शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले तीन युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इन घटनाओं के संबंध में पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर पुलिस थानों में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज किया गया है।
पहली घटना
पहली घटना पेठ रोड इलाके की है। सुकदेव अपार्टमेंट (सुदर्शन कॉलोनी) निवासी साजन विजयराव शिंदे (35) ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के हॉल में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही योगेश बोरसे ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पंचवटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जमादार कुलकर्णी जांच कर रहे हैं।
दूसरी घटना
दूसरी घटना संसरी गांव की है। अनिल दत्तू पवार ( उम्र 23, लोने मला, पोल्ट्री फार्म के पास) ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से अपने घर के पास स्थित अनिल गोडसे के खेत में नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस बात की जानकारी मिलते ही उसके भाई राजू पवार ने उसे तुरंत कैंटोनमेंट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. रूपाली राठौड़ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर हवलदार होलगीर जांच कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Amravati News: अमरावती में बिना लाइसेंस का रासायनिक उर्वरक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
भाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
तीसरी घटना
तीसरी घटना एमआईडीसी के शिवाजीनगर इलाके में हुई। अक्षय बेचन यादव (उम्र 26, साईं कृपा अपार्टमेंट, पूजा पेट्रोल पंप के पीछे, कार्बन नाका) ने अपने घर के किचन में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही उसके भाई अभिषेक यादव ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सातपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जमादार अनिल आहेर मामले की जांच कर रहे हैं।
Nashik three youth deaths police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Aug 03, 2026 | 08:19 PMIIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 08:12 PMप्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Aug 03, 2026 | 08:09 PMदतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
Aug 03, 2026 | 08:07 PMKal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMरोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMTVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Aug 03, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














