- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Dating App Scam Lounge Fraud Happn Case Police Investigation
डेटिंग ऐप से ‘लव ट्रैप’ का जाल: नागपुर में लाउंज तक ले जाकर युवकों से हजारों की ठगी, 10 दिन में 6 मामले उजागर
Nagpur Dating App Scam: नागपुर में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का खुलासा हुआ। युवकों को लाउंज में बुलाकर भारी बिल थमाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर डेटिंग ऐप ठगी( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Lounge Bill Scam: नागपुर डेटिंग एप्लीकेशन के जरिए होने वाली ठगी के मामले में और भी सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का मानना है कि रोजाना नये-नये बकरों को फंसाकर लाउंज में लाया जाता था। पुलिस प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है।
महज 10 दिन के भीतर ही ऐसी 6 घटनाएं होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। यह घटना तब सामने आई जब हर्षद हटवार नामक युवक ने इसकी शिकायत सदर पुलिस से की।
हर्षद ने बताया कि कैसे तनू नाम की लड़की ने ‘हैपन’ नामक डेटिंग एप के जरिए उसके साथ चैटिंग की। बातचीत करने के बहाने उसे एलआईसी चौक के समीप स्थित सुआ क्लब रेस्ट्रो में ले गई, वहां उसने कुछ खानपान का ऑर्डर दिया और बिल निकला सीधे 34,213 रुपये का।
सम्बंधित ख़बरें
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी
महंगे से महंगे होटल के रेस्टोरेंट में भी 2 लोगों का खाने-पीने का बिल इतना नहीं होता। जांच में पता चला कि आरोपी एक तयशुदा तरीके से इस ठगी को अंजाम दे रहे थे।
एक महिला के जरिए डेटिंग एप पर युवकों से संपर्क किया जाता था। एप्लीकेशन में अलग-अलग नंबरों के जरिए युवती का प्रोफाइल बनाया जाता था जिसमें फोटो भी किसी और युवती की होती थी।
उल्टा पुलिस पर ही लगाए आरोप
पुलिस ने इस प्रकरण में सुआ क्लब के संचालक आकाश गजभिए, बाउंसर उज्वल कुमार राज, मैनेजर सुप्रिया गजभिए और तनू नामक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उज्वल की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी लेकिन जैसे ही कार्रवाई की बात आई तो क्लब के संचालक आकाश की तबीयत बिगड़ गई।
रविवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही पुलिस ने फिर आकाश को हिरासत में लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। आकाश ने अपने वकीलों के माध्यम से पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज मंगाई, पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाने की मांग की क्योंकि अस्पताल में एडमिट रहते हुए डॉक्टर से मारपीट या जख्मों की कोई शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने उसकी कस्टडी की मांग की लेकिन न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत मंजूर की है।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इस तरह की घटनाएं पहले हैदराबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में हो चुकी है। इस तरह की कई गैंग अब भी जेल की हवा खा रही है। पूर्व में कुछ मामलों में ब्लैकमेलिंग होने की जानकारी भी सामने आई है।
डेटिंग एप्लीकेशन के जरिए लोगों से संपर्क बनाकर उन्हें निर्जन स्थान पर ले जाया जाता है। बाद में छेड़खानी का आरोप लगाकर भी पैसों की वसूली की जाती है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि नागपुर में ऐसे और भी गिरोह सक्रिय है।
जानकारी मिली है कि इस गिरोह में भी 5 से 7 लोगों का समावेश है। 2 युवतिया अलग-अलग प्रोफाइल के जरिए युवकों से संपर्क करती हैं। उन्हें क्लब में लाकर हजारों रुपयों का बिल वसूला जाता है।
बिना डरे करें पुलिस से शिकायत
यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अपने रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की जिससे पता चला कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है लेकिन बदनामी के डर से किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई, पिछले 10 दिनों में सुआ क्लब के संबंध में शिकायत करने के लिए 6 बार कंट्रोल रूम को कॉल किया गया लेकिन आरोपी इस तरह दवाव बनाते थे कि कोई शिकायत नहीं करता था।
यह भी पढ़ें:-स्वच्छ नागपुर के दावों पर फिरा पानी: जय विघ्नहर्ता कॉलोनी में बूंद-बूंद को तरसे लोग, शिकायत पर कोई समाधान नहीं
पुलिस ने सभी पीड़ितों को नाम गोपनीय रखने का विश्वास दिलाया है और चिना डरे शिकायत करने की अपील की है। आरोपियों का सीडीआर खंगाला जा रहा है जिससे यह पता चल पाए कि आखिर ऐसी कितनी युवतियां इस ठगी के गिरोह में शामिल थीं। पुलिस सीसीटीवी के डीवीआर की भी जांच करने वाली है जिससे शुआ क्लब में हुई अन्य घटनाओं का पता लगाया जा सके।
Nagpur dating app scam lounge fraud happn case police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














