- Hindi News »
- Religion »
- 17 April Vaishakh Amavasya Must Do These Rituals To Receive Ancestral Blessings
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Vaishakh Amavasya Vrat Katha :वैशाख अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित माना जाता है। 17 अप्रैल को इस दिन किए गए विशेष उपाय और पूजा-पाठ से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

वैशाख अमावस्या (सौ.Gemini)
Vaishakh Amavasya 2026:धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से वैशाख अमावस्या का बड़ा महत्व है। इस बार यह अमावस्या 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र होता है और इसे दान, पुण्य, व्रत और आध्यात्मिक साधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
Vaishakh Amavasya वैशाख अमावस्या का महत्व
वैशाख अमावस्या का महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से अत्यंत विशेष माना जाता है। यह तिथि पितृ दोष की शांति के लिए खास मानी जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मान्यता है कि इस दिन किए गए दान और पूजा का फल सीधे पूर्वजों तक पहुंचता है, जिससे जीवन की बाधाएं कम होती हैं। इसके साथ ही यह दिन आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी महत्वपूर्ण है। लोग व्रत रखते हैं, पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और भगवान की आराधना कर सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्राप्त करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
कब है वैशाख महीने की अमावस्या
- वैशाख महीने की अमावस्या तिथि आरंभ: 16 अप्रैल, रात्रि 8:11 मिनट पर
- वैशाख महीने की अमावस्या तिथि समाप्त: 17 अप्रैल, सायं 5: 21 मिनट पर
- उदयातिथि के अनुसार वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को रहेगीस्नान-दान का शुभ मुहूर्त
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त:
प्रातः 5:54 से 10:44 बजे तक है
पितरों की प्रसन्नता के लिए करें इन मंत्र का जाप
पितरों की प्रसन्नता के लिए इस दिन गंगाजल मिश्रित जल से स्नान, तर्पण, और ‘ॐ सर्व पितृ देवाय नमः’ मंत्र का जप करें।
पितृ गायत्री मंत्र- ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृ प्रचोदयात् सामान्य मंत्र- ॐ पितृभ्यः नमः या ॐ सर्व पितृ देवाय नमः तर्पण मंत्र- ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः
शांति मंत्र- ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नमः
वैशाख अमावस्या पर क्या दान करना होता है शुभ ?
-
अन्न, जल, वस्त्र का दान
वैशाख अमावस्या पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, जल, वस्त्र, तिल, गुड़, छाता, जूते और भोजन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें-Bhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
-
जरूरतमंद लोगों को भोजन
विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना या उन्हें आवश्यक वस्तुएं देना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
-
तिल और जल का दान
इसके अलावा पितरों की शांति के लिए तिल और जल का दान करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं ।
17 april vaishakh amavasya must do these rituals to receive ancestral blessings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMभाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
May 16, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














