- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Police Control Room Inaugurated In Adilabad
आदिलाबाद में नया पुलिस कंट्रोल रूम आरंभ, व्यापारियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
आदिलाबाद में नया पुलिस कंट्रोल रूम शुरू, व्यापारियों ने पुलिस का सहयोग बढ़ाया, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन।

Yavatmal News: जिले के दौरे पर पहुंचे तेलंगाना पुलिस प्रमुख DGP शिवधर रेड्डी ने आदिलाबाद में नवनिर्मित पुलिस कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया.
इस अवसर पर जिले के व्यापारिक संगठनों ने भी कानूनव्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस का साथ देने का भरोसा जताया. कार्यक्रम में आदिलाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे.
संस्था के अध्यक्ष दिनेश मटोलिया ने डीजीपी से मुलाकात कर शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि चैंबर के विभिन्न सदस्य संगठनों की ओर से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.
सम्बंधित ख़बरें
एचटीबीटी कपास बीजों पर रोक का किसान संगठन ने किया विरोध, 10 जून को निकलेगा नंदुरबार से किसानों का मार्च
गड़चिरोली जिले के 18 स्कूल बंद होने के कगार पर, लगातार अपात्र रहने पर अनुदान बंद
सिंचाई अनुदान पर न्यायालय की रोक, 161 लाभार्थी प्रतीक्षारत, कृषि स्वावलंबन योजना की निधि अटकी
6 कृषि केंद्रों को बिक्री बंद का आदेश, 40 से अधिक केंद्रों को नोटिस
आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग जारी रखने की बात कही गई. इस दौरान शहर की बढ़ती आबादी और विस्तारित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आदिलाबाद में तीसरे शहरी पुलिस थाने की स्थापना की मांग भी रखी गई. इस पर डीजीपी शिवधर रेड्डी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया.
DGP का शाल ओढ़ाकर सम्मान
कार्यक्रम के अंत में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड्स एसोसिएशन की ओर से डीजीपी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी कंडुला रविंदर तानाजी, पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर सहित कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित थे.
बंद पड़ी बस सेवा शुरू करने की मांग कलंब तालुका के दूरस्थ क्षेत्रों में चलने वाली रुढाखोरद एसटी बस सेवा कोरोना काल से बंद पड़ी है. इस कारण रुढा, मुसल, कुसल, खोरद, निमगव्हाण और कोडपखिंडी जैसे गांवों के लोगों को लंबा रास्ता तय कर यात्रा करनी पड़ रही है.
बीते छह वर्षों से बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं. जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए अब उन्हें डोंगरखर्डा और मेटीखेडा मार्ग से होकर जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग की है.
Police control room inaugurated in adilabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BTSC में लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1000+ पदों पर भर्ती, साइंस स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Apr 13, 2026 | 07:38 PMएचटीबीटी कपास बीजों पर रोक का किसान संगठन ने किया विरोध, 10 जून को निकलेगा नंदुरबार से किसानों का मार्च
Apr 13, 2026 | 07:28 PMकोर्ट में खुद अपना पक्ष रखने उतरे अरविंद केजरीवाल, CBI की दलीलों पर उठाए सवाल; जज बदलने की मांग पर चर्चा
Apr 13, 2026 | 07:26 PMनेतन्याहू की बड़ी चेतावनी, ईरान के साथ कभी भी खत्म हो सकता है युद्धविराम, अब तेहरान को भुगतना होगा अंजाम!
Apr 13, 2026 | 07:15 PMगड़चिरोली जिले के 18 स्कूल बंद होने के कगार पर, लगातार अपात्र रहने पर अनुदान बंद
Apr 13, 2026 | 07:15 PMSRH vs RR: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 13, 2026 | 07:15 PMआदिलाबाद में नया पुलिस कंट्रोल रूम आरंभ, व्यापारियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
Apr 13, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM












