

CREDAI MCHI Thane Exhibition: 'CREDAI-MCHI, ठाणे' की तरफ से आयोजित 23वीं प्रॉपर्टी प्रदर्शनी की शुरुआत शुक्रवार 17 अप्रैल से होने जा रही है। मुंबई एमएमआर में चर्चित इस प्रोपर्टी एग्जीबिशन का उद्घाटन डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे करेंगे। शुक्रवार से रविवार तक बालकुम के 'दोस्ती वेस्ट काउंटी' में लगने वाली इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे हाई-क्वालिटी के अफोर्डेबल घरों और ठाणे में बढ़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ कहे जाने वाले ठाणे शहर की ब्रांडिंग भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से हो रही है। क्रेडाई-एमसीएचआई, ठाणे के प्रेसिडेंट सचिन मिरानी ने कहा कि इस एग्जीबिशन में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ उद्घाटन प्रोग्राम में स्टेट ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक, MLA संजय केलकर, पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे, म्युनिसिपल कमिश्नर सौरभ राव, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल, मेयर शर्मिला पिंपोलकर भी मौजूद रहेंगी।
सचिन मिरानी ने कहा कि क्रेडाई-एमसीएचआई पर ठाणेकरो का पिछले 22 साल का भरोसा है। एग्जीबिशन के ज़रिए, हज़ारों लोगों को अच्छी क्वालिटी और सुविधाओं वाले घर किफायती दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। इसलिए इस साल एग्जीबिशन को 'एमसीएचआई है तो भरोसा है,' टैगलाइन के साथ लगाया गया है। इस एग्ज़िबिशन में ठाणे शहर के जाने-माने कंस्ट्रक्शन प्रोफेशनल्स के स्टॉल होंगे। लोग एक ही जगह पर होम लोन के लिए अलग-अलग बैंकों और प्राइवेट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के रिप्रेजेंटेटिव से कॉन्टैक्ट कर सकेंगे।
तेजी से विकसित हो रहे ठाणे की इस 23 वीं प्रॉपर्टी प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए क्रेडाई-एमसीएचआई, ठाणे के प्रेसिडेंट सचिन मिरानी, पूर्व प्रेसिडेंट जितेंद्र मेहता, क्रेडाई-एमसीएचआई, ठाणे के चुने हुए प्रेसिडेंट गौरव शर्मा, सेक्रेटरी फैयाज विरानी, प्रॉपर्टी एग्जीबिशन कमिटी के प्रेसिडेंट विभव बोरकर, ट्रेजरर जय वोरा, क्रेडाई-एमसीएचआई यूथ विंग के प्रेसिडेंट निमित मेहता एवं अन्य पदाधिकारियों ने मेहनत की है। क्रेडाई एमसीएचआई ठाणे के जीएम सुमित गुडका ने बताया कि प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन तक पहुँचने के लिए ठाणे रेलवे स्टेशन के ईस्ट साइड में आनंद सिनेमा से फ्री बस सर्विस मिलेगी। इस एग्ज़िबिशन में आने वाले लोगों के लिए फ्री एंट्री एवं पार्किंग की व्यवस्था की गई है।