महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: छत्रपति संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत

G. Srikanth: आईएएस अधिकारी जी। श्रीकांत को राज्य सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर का नया विभागीय आयुक्त नियुक्त किया है, मौजूदा आयुक्त जितेंद्र पापलकर का तबादला मुंबई में जीएसटी संयुक्त आयुक्त पद पर किया।
g srikanth appointed divisional commissioner chhatrapati sambhajinagar
G Srikanth Divisional Commissioner Sambhajinagar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar IAS Transfer News: राज्य सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुछ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसी क्रम में जी. श्रीकांत को छत्रपति संभाजीनगर विभाग के विभागीय आयुक्त पर पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश गुरुवार देर शाम जारी किया गया।

गौरतलब है कि लगभग पखवाड़ा भर पहले जी. श्रीकांत का तबादला शहर के महानगरपालिका आयुक्त पद से कर उन्हें नई मुंबई स्थित जल जीवन मिशन के मिशन संचालक के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि, इस तबादले एक पखवाडा बाद ही राज्य सरकार ने उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के विभागीय आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी।

आयुक्त के रूप में लगभग दो वर्ष 11 महीने तक कार्य

जी. श्रीकांत ने महानगरपालिका आयुक्त के रूप में लगभग दो वर्ष 11 महीने तक कार्य किया और इस दौरान उन्होंने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी। उनके तबादले के बाद शहर की नई पेयजल योजना के कार्य में बाधाएं आने की आशंका जताई जा रही थी।

कार्य को और गति मिलने की उम्मीद

बता दे कि शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से लगभग 2740 करोड़ रुपये की पेयजल योजना अंतिम चरण में है। यह योजना विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में संचालित की जा रही है। महानगरपालिका आयुक्त रहते हुए जी। श्रीकांत की निगरानी में इस योजना का कार्य काफी आगे बढ़ चुका है।ऐसे में जी. श्रीकांत की विभागीय आयुक्त पद पर नियुक्ति से इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्य को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं वर्तमान विभागीय आयुक्त जितेंद्र पापलकर का तबादला मुंबई में जीएसटी मुंबई संयुक्त आयुक्त पद पर किया गया है। इसके अलावा छत्रपति संभाजीनगर सिडको के प्रशासक जगदीश मनियार का तबादला पुणे स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में आयुक्त के पद पर किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com