

Maharashtra Leopard Population: महाराष्ट्र में तेंदुओं की बढ़ती संख्या और रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को लेकर वन मंत्री गणेश नाइक ने बताया कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने अब तक 250 तेंदुए पकड़े हैं। मानवी बस्तियों पर हमला करने वाले तेंदुओं को पकड़कर उन्हें जंगल में सुरक्षित स्थानों पर रखा है।
वन मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि सात-आठ साल पहले की तुलना में तेंदुओं की संख्या चार गुना बढ़ गई है। जुन्नर, अंबेगांव, शिरुर और नासिक में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के हर जिले में तेंदुआ सफारी और विदर्भ में बाघ सफारी शुरू की जाएगी। इनके लिए प्लान बनाने का काम चल रहा है। बाघ के शिकार और बंदरों पर हमलों की बात करें तो, वन विभाग सतर्क रहा है और इस मामले में आरोपियों को पकड़ा है।
उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। पता चला है कि कुछ आरोपियों के देश और विदेश में कनेक्शन हैं। 1 मई से रिक्शा टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि हर कामकाजी या व्यापारी को प्रैक्टिकल मराठी आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ज़रूरी व्यवहारिक मराठी भाषा सीखने के लिए समय दिया जाना चाहिए।
ठाणे के गड़करी रंगायतन में आयोजित वन मंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने अलग-अलग मुद्दों पर करीब 219 निवेदन सौंपे। जिनमें से 90% शिकायतों पर तुरंत अमल किया गया। जनता दरबार में पूर्व MP डॉ. संजीव नाइक, MLA निरंजन डावखरे, BJP ठाणे शहर के प्रेसिडेंट संदीप लेले, पूर्व प्रेसिडेंट संजय वाघुले, डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, धनंजय सिंह, ठाणे म्मनपा के एडिशनल कमिश्नर उमेश बिरारी के साथ वन विभाग और अन्य सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।