- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bottled Water Danger Alert Harmful Bacteria And Yeast Found In 110 Packaged Water Brands
आप भी पीते हैं बोतल का पानी; तो सावधान हो जाइए! 110 ब्रांड्स के पैक्ड वॉटर में मिले खतरनाक बैक्टीरिया और यीस्ट
Uttar Pradesh News: अगर आप भी बाजार से खरीदकर बोतलबंद पानी पीते हैं तो सावधान हो जाएं। यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में 110 ब्रांड के पानी के नमूनों को जांच में फेल पाए गए।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
Packaged Drinking Water: अगर आप भी बाजार से खरीदकर बोतलबंद पानी पीते हैं, तो सावधान हो जाएं। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 ब्रांड के पानी के नमूनों को जांच में फेल पाया है। इन ब्रांडों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। यह खबर आपकी सेहत से जुड़ी है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि जिसे आप साफ पानी समझ रहे हैं, वह आपको बीमार बना सकता है।
केवल पानी ही नहीं, बल्कि घी की शुद्धता पर भी सवाल खड़े हुए हैं। जांच में घी के पांच ब्रांड अधोमानक पाए गए हैं, जिनकी बिक्री, भंडारण और निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सभी जिलों को सख्त आदेश दिए हैं कि इन फैक्ट्रियों का संचालन तुरंत रोका जाए ताकि आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके। अधिकारियों को बाजार में इनकी बिक्री और सप्लाई रुकवाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
पानी में मिले बैक्टीरिया और यीस्ट
बोतलबंद पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने एक बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। इस दौरान अलग-अलग जिलों से 110 ब्रांड के नमूने इकट्ठा किए गए थे। इनमें से 86 ब्रांड राज्य इकाइयों की लैब में और 26 नमूने केंद्रीय लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली आई, क्योंकि सभी ब्रांड के नमूने मानकों पर फेल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत? 18 दिन बाद उठा रहस्य से पर्दा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा
सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी पर जवाबी हमला, पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल, CM योगी आदित्यनाथ दे पाएंगे जवाब?
सुसाइड या मर्डर? वैलेंटाइन डे पर नोएडा में सड़क किनारे कार से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कमिश्नर रोशन जैकब की कार्रवाई
रिपोर्ट में पानी के अंदर बैक्टीरिया और यीस्ट की मौजूदगी पाई गई है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। डॉ. जैकब ने साफ कर दिया है कि लोगों के लिए असुरक्षित पाए जाने पर इनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं, घी के जिन पांच ब्रांड को असुरक्षित बताते हुए बिक्री पर रोक लगाई गई है, उनमें अविक, सलोना गोल्ड, श्री महेश, श्री रुद्र और डेयरी नाइस शामिल हैं।
इन मशहूर नामों पर भी लगा बैन
विभाग द्वारा मिनरल वाटर और पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर में गड़बड़ी की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 24 जनवरी को भी 39 कंपनियों पर गाज गिरी थी। जांच में कई जिलों के ब्रांड पीने योग्य नहीं पाए गए हैं। इनमें मैनपुरी का ग्लोबल ब्रांड, प्रयागराज का नीट एचटूओ और रॉयल चैलेंज, आजमगढ़ का ग्लासिया, गोरखपुर का रिप्लायबल फ्रेश और हेल्दी ऐरा, बस्ती का कीवी और आरके एक्वा शोक, चित्रकूट का क्वीन ब्रांड शामिल हैं।
लगभग हर जिले में हो रहा खेल
इसके अलावा गोंडा के सुपर फाइव स्टार, अमृत पियो और रिलैक्स, अंबेडकरनगर का एक्वा हेल्थ, लखनऊ के वृष्टि, ओजीन और फिट ब्रांड भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। यह सूची यहीं खत्म नहीं होती। बाराबंकी के किंग्समेन, ओएक्सवाई, ज्ञानवी फूडटेक और एलएपी, फतेहपुर का चिल, उन्नाव का फू-फू पुक, देवांश डेली एक्वा और हिलडिन, रामपुर का एक्वा ऐस, चंदौली के गुगली, एक्वा यूएस और टीचर्स, गौतमबुद्धनगर का एक्वा बोट ब्रांड भी प्रतिबंधित किया गया है।
यह भी पढ़ें: सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO
इसके साथ ही लखीमपुर के न्यू गंगा जल, रायबरेली के मि. जलज और आर्वा, वाराणसी के एक्वासिया और साईं नीर, शाहजहांपुर के फिनवेल, इटावा के निर्मल धारा और कैनियन एक्वा तथा सिद्धार्थनगर के वेदिक ब्रांड पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आयुक्त ने सभी कंपनियों को 48 घंटे के भीतर अपने स्टॉक का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।
Bottled water danger alert harmful bacteria and yeast found in 110 packaged water brands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किडनी के मरीज़ इन सब्जियों से तुरंत कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगी परेशानी
Feb 14, 2026 | 11:32 PMफिर हिंसा में जल रहा मणिपुर… ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला उखरुल, पुलिस ने ये क्या कर दी अपील?
Feb 14, 2026 | 11:27 PMसूर्य ग्रहण क्यों होता है गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा खतरा? जानिए क्या सावधानी बरतें
Feb 14, 2026 | 11:15 PMकौन थे कुमार भास्कर वर्मा? जिनके नाम पर ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल, पीएम मोदी ने किया है उद्घाटन
Feb 14, 2026 | 10:59 PMएडन मार्करम की कप्तानी पारी और मार्को यानसेन का वार, न्यूजीलैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत
Feb 14, 2026 | 10:32 PMकोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच
Feb 14, 2026 | 10:18 PMIND vs PAK: कौन मारेगा बाजी? चामिंडा वास ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस वजह से पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा भारत
Feb 14, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM














