- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Admitted To Hospital Aditya Thackeray Gave Information
उद्धव ठाकरे पहुंचे अस्पताल, आदित्य ठाकरे ने बताया एंजियोप्लास्टी का सच, जानिए क्या है मामला
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पूर्व नियोजित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए और वह स्वस्थ हैं।
- Written By: आकाश मसने

आदित्य ठाकरे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले खबर आई थी कि उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी हुई है। लेकिन कुछ देर बाद बेटे आदित्य ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पूर्व नियोजित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए और वह स्वस्थ हैं।
आदित्य ठाकरे ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘‘आज सुबह उद्धव ठाकरे ने सर एच एन रिलायंस अस्पताल में पूर्व नियोजित विस्तृत जांच कराई। आपकी शुभकामनाओं से वह स्वस्थ हैं और काम करने तथा जनता की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” आदित्य के पोस्ट में उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी होने की बात को कोई उल्लेख नहीं है।
यह भी पढ़ें:– 160 पर बीजेपी का लड़ना तय, महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा सीट शेयरिंग का ऐलान!
सम्बंधित ख़बरें
Shiv Sena UBT में होगा बड़ा बदलाव, Aaditya Thackeray को मिल सकती है कार्यकारी अध्यक्ष की कमान
Asha Bhosle Passes Away: ‘आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया’, आशा भोसले के निधन पर बोले उद्धव ठाकरे
ऑपरेशन टाइगर की अफवाहों के बीच मातोश्री पहुंचे सांसद अरविंद सावंत, जानें उद्धव ठाकरे से क्या हुई बात
उद्धव ठाकरे की पार्टी में गृहयुद्ध! शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों पर शिंदे गुट के सांसद का बड़ा खुलासा
बता दें कि 2012 में दो बार उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। 16 जुलाई 2012 को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जांच में पता चला था कि उनके हार्ट की तीन मेन आर्टरी में से दो में 100 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें दो एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी थी। 20 जुलाई को पहली और नवंबर 2012 में दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
विधानसभा की तैयारी में जुटे है उद्धव ठाकरे
बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। सभी राजनीतिक दल इसी में जुटे हुए हैं। दशहरे के दिन मुंबई में दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। जहां उन्होंने राजनीतिक विरोधियों को जमकर निशाने पर लिया।
यह भी पढ़ें:– 16 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया न्यौता
Uddhav thackeray admitted to hospital aditya thackeray gave information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














