-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The State Bjps Chief Spokesperson Keshav Upadhyay Launched A Scathing Attack On Rahul Gandhi
‘राहुल वोट चोरी के बादशाह हैं’, आरोपों पर बरसे केशव उपाध्याय, ‘उन्हें माफी मांगनी चाहिए…’
- Written By: पूजा सिंह
Keshav Upadhyay: राहुल गांधी के आरोपों पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राहुल गांधी वोट चोरी के बादशाह है।

बीजेपी नेता केशव उपाध्याय (सौजन्य सोशल मीडिया)
BJP’s Chief Spokesperson Keshav Upadhyay: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘‘वोट चोरी” का ‘‘बादशाह” बताया और कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर बार-बार ‘‘निराधार आरोप” लगाने के लिए भारत की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को निराधार दावे करने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि किसी को तो केवल आरोप लगाने के बजाय संविधान के दायरे में कानूनी लड़ाई लड़नी होगी। दिल्ली में गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘‘वोट चोरों” और ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों” की रक्षा करने का आरोप लगाया और कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट सुनियोजित रूप से हटाए जा रहे थे।
‘राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’
कांग्रेस नेता के आरोपों का जिक्र करते हुए उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी को बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। दरअसल, वह ख़ुद देश में ‘वोट चोरी के बादशाह’ हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो कहने जा रहा हूं, वह अदालत में साबित हो चुका है। यह घटना कल कर्नाटक में हुई, उसी राज्य में जहां कांग्रेस सत्ता में है।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
‘संविधान के दायरे में रहकर क़ानूनी लड़ाई लड़नी होगी’
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मालुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम को रद्द कर दिया, जहां 2023 में चुनाव हुए थे। यह मामला भाजपा उम्मीदवार ने आगे बढ़ाया और हम जीत गए। सिर्फ़ आरोपों से कुछ भी साबित नहीं होता। आपको संविधान के दायरे में रहकर क़ानूनी लड़ाई लड़नी होगी।” मालुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के वाई नंजेगौड़ा को 50,955 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार के एस मंजूनाथ गौड़ा को 50,707 वोट मिले थे। वह सिर्फ 248 वोटों के अंतर से जीते थे।
ये भी पढ़ें : PM मोदी को रिटायर हो जाना चाहिए? शरद पवार ने दिया जवाब, कही ऐसी बात की कांग्रेस को लग जाएगी मिर्ची
कांग्रेस पर साधा निशाना
केशव उपाध्याय ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में कई लोगों ने मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए अपने पते के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के कराड स्थित आवास का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी चुनाव आयोग की विशेष पहल- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि इसी तरह का अभियान चलाया जाए ताकि पता लगाया जा सके कि कांग्रेस नेताओं ने इस प्रक्रिया का दुरुपयोग कहां किया है।” उपाध्याय ने यह भी कहा, ‘‘मैं जानना चाहता हूं कि क्या शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी से महाराष्ट्र में उनकी पार्टी (कांग्रेस) के नेताओं के आचरण के बारे में पूछेंगे।”
The state bjps chief spokesperson keshav upadhyay launched a scathing attack on rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













