- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Up 10th Budget Mega Development Plan Key Projects And Economic Vision
योगी सरकार आज पेश करेगी दसवां बजट, बिछेगी 2027 की बिसात! जानें क्या है यूपी सरकार का मेगा प्लान
UP Assembly Budget: योगी सरकार 11 फरवरी यानी आज 2026-27 का करीब 9 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी, जिसमें मेधावी छात्राओं को स्कूटी और शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी की संभावना है।
- Written By: अक्षय साहू

योगी सरकार आज अपना दसवां बजट पेश करेगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह बजट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बजट का आकार लगभग 9 लाख करोड़ रुपये हो सकता है, जो पिछले बजट से काफी बड़ा बताया जा रहा है।
इस बजट में योगी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने पर जोर दे सकती है। खासतौर पर मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की योजना को अमलीजामा पहनाने की संभावना है। पिछले बजट में इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन अब तक स्कूटियों का वितरण नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि इस बार सरकार इस अधूरे वादे को पूरा कर लाखों छात्राओं को लाभ पहुंचा सकती है, जिससे उनकी शिक्षा में भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
शिक्षा मित्रों को मिल सकती है बड़ी सौगात
शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े फैसलों की उम्मीद है। प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जिसे बढ़ाकर 17 से 20 हजार रुपये तक किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने का रास्ता भी साफ हुआ है। इस निर्णय से लगभग 1.43 लाख शिक्षा मित्रों और हजारों अनुदेशकों को फायदा मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
सामाजिक कल्याण योजनाओं पर फोकस
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोक निर्माण, सड़क, पुल, आवास, ग्रामीण विकास, परिवहन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को बजट में प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत सामाजिक पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य लाभार्थी योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर भी बड़े निवेश की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: यूपी में बिहार जैसा कारनामा कर पाएंगे ओवैसी, 2027 में होगा 2022 वाला हाल…या AIMIM करेगी अखिलेश का बुरा हाल?
वित्त मंत्री पहले ही आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताया है। अब इस बजट के जरिए सरकार विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता पर जोर देती नजर आ सकती है। हालांकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, लेकिन सरकार की रणनीति बड़े और प्रभावशाली ऐलानों के जरिए जनता का समर्थन मजबूत करने की है। कुल मिलाकर, यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
Yogi government up 10th budget mega development plan key projects and economic vision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














