- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The Proposed High Tech Bus Depot In Mira Bhayandar Has Been Stalled For 15 Years
15 साल से अधर में लटका Mira Bhayandar ST Depot, नागरिकों ने फिर उठाई आवाज
Mira Bhayanadar में प्रस्तावित हाईटेक एस.टी. डिपो 15 साल से फाइलों में अटका है। जमीन तैयार होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ, नागरिकों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मीरा भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar ST Depot मीरा भाईंदर के नागरिकों का सत्र अब टूटने लगा है। पिछले 15 वर्षों से फाइलों में दबी भाईंदर पश्चिम में रेलवे स्टेशन के सामने एस टी डिपो निर्माण की मांग को लेकर अब शहरवासियों ने आवाज तेज कर दी है।
पूर्व नगरसेवक अजीत पाटिल ने राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को पत्र भेजकर एस।टी। डिपो के निर्माण और बंद पड़ी एस।टी। बस सेवाओं को दोबारा शुरू करने की पुरजोर मांग की है।
डिपो के लिए जमीन तैयार, पर सरकार खामोश!
भाईंदर पश्चिम में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने 4।90 हेक्टेयर जमीन (सर्वे क्र। 338, आरक्षण क्र। 57) पहले ही राजस्व विभाग से एस।टी। महामंडल को सौंपी जा चुकी है। फिर भी डिपो का निर्माण आज तक शुरू नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शहर महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं, कोई भुला हुआ कोना लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
बधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
कभी चलती थीं पुणे, चिपलून, श्रीवर्धन तक बसें, अब सब बंद!
एक समय था जब भाईंदर से दापोली, चिपलून, तुलजापुर, श्रीवर्धन, कोल्हापुर, पुणे (स्वार्गेट) जैसी जगहों के लिए एस।टी। बसै चलती थी। आज हालात ये है कि यात्रियों को गांव जाने के लिए बोरीवली या ठाणे तक का सफर तय करना पड़ता है। भाईंदर से बसे तो बंद है, पर बोरीवली और ठाणे से बसे पकड़ने जाने में किराया और परेशानी दोनों बढ़ रहे हैं।
सरकार और मीरा-भाईंदर मनपा का उपक्रम
बता दें कि दिसंबर 2024 में मीरा भाईंदर शहर में हाईटेक एस। टी। डिपो बनाए जाने का निर्णय परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार और मनपा के तत्कालीन आयुक्त संजय श्रीपतराव काटकर तथा शहर अभियंता दीपक ख़ांवित की संयुक्त बैठक में लिया गया था।
इसका निर्माण राज्य सरकार और मीरा भाईंदर महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप किए जाने की जानकारी मंत्री सरनाईक ने दी थी। उन्होंने बताया था कि आरक्षित भूमि के 7400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर निर्माण किया जा सकता है।
यहां पर 60 प्रतिशत क्षेत्रफल पर 80 हजार वर्गफुट का निर्माण किया जाएगा। बाकी के 40 हजार वर्गफुट के मिरा-भाईंदर महानगर क्षेत्रफल का भूखंड राज्य परिवहन की बस और मीरा भाईंदर मनपा परिवहन की बसों के पार्किंग के लिए रिक्त रखा जाएगा। निर्माण किए हुए 80 हजार वर्गफुट की जगह में से 40 हजार वर्गफुट महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल को दी जाएगी, 10 हजार वर्गफुट मीरा भाईंदर मनपा अपने उपयोग के लिए रखेगी और 30 हजार वर्ग फुट की जगह उत्तन के मछुआरों को मत्स्य व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Kumbh Mela 2027: नासिक कुंभ मेला तैयारियों में तेजी, 25 हजार करोड़ की विकास योजना तैयार
जिसकी कुल अनुमानित लागत 136 करोड़ रुपए होगी, लेकिन मनपा की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने के कारण राज्य सरकार से अनुदान दिलाने का आधासन भी मंत्री सरनाईक ने मनपा प्रशासन को दिया था, लेकिन प्रत्यक्ष में अभी तक इस कार्य का मुहूर्त नहीं निकला है।
The proposed high tech bus depot in mira bhayandar has been stalled for 15 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMमोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
May 06, 2026 | 08:44 PM‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 08:44 PMसमझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
May 06, 2026 | 08:39 PMPapaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
May 06, 2026 | 08:38 PMनहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMजिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













